{"_id":"6238cb4dcac1091cc9676218","slug":"banks-opened-after-long-holiday-lines-for-services-raibaraily-news-lko622554960","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी के बाद खुली बैंकें तो लेनदेन को उमड़े ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी के बाद खुली बैंकें तो लेनदेन को उमड़े ग्राहक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। होली की छुट्टी के बाद सोमवार को बैंकें खुली तो लेनदेन के लिए ग्राहक बैंकों में उमड़ पड़े। कोई पैसा जमा करने तो कोई पैसा निकालने को लेकर कतार में खड़ा नजर आया। हर कोई जल्दबाजी में दिखा। इस दौरान लोग आपस में धक्का-मुुक्की करते दिखे। सुरक्षा गार्डों ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया।
होली की छुट्टी के चलते गुरुवार से बैंकें बंद थी। लगातार चार दिन तक चली छुट्टी के बाद बाद बैंकें खुली तो सुबह से ही लोग बैंकों में जा उमड़े। बैंक आफ बड़ौदा हाथी पार्क, भारतीय स्टेट बैंक सुपर मार्केट, बैंक आफ इंडिया कैनाल रोड, पंजाब नेशनल बैंक चौहान मार्केट समेत अन्य बैंकों में लेनदेन को लेकर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
सुबह 11 बजे तक जमा-निकासी काउंटर पर लोगों की लंबी कतारें लग गई। एक-एक करके लोगों का जमा निकासी का कार्य किया गया। कई बैंकों में दोपहर तक कतारें देखी गई। बैंकों में भोजन अवकाश के बाद भी चहल पहल रही।