फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ban on payment of solar lights in 988 gram panchayats

988 ग्राम पंचायतों में सोलर लाइटों के भुगतान पर लगी रोक

Wed, 24 Nov 2021 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Ban on payment of solar lights in 988 gram panchayats
ायबरेली। ग्राम पंचायतों से एलईडी लाइटें लगवाने के आदेश के बावजूद सोलर लाइटें लगवाने का मामला गरमा गया है। अमर उजाला के खुलासे के बाद पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम वैभव श्रीवास्तव ने पूरे मामले की जांच का आदेश पर डीपीआरओ को देते हुए रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

साथ ही मंगलवार को ही जिले की सभी 988 ग्राम पंचायतों में सोलर लाइटों के नाम पर होने वाले भुगतान पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गयी है।
सभी सहायक विकास अधिकारियों को पत्र जारी करके आदेश का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है। आदेश के बाद भी भुगतान होने पर सहायक विकास अधिकारी जिम्मेदार होंगे। इससे ब्लॉक पंचायतों में हड़कंप है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने बीती 15 नवंबर को विकास को मिले बजट से सोलर लाइटें लगवा रहीं पंचायतें और 19 नवंबर के अंक में अफसर अनजान, सोलर लाइट का एक करोड़ का हुआ भुगतान शीर्षक से प्रमुखता के साथ इस घालमेल का खुलासा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव की तरफ से पूर्व में जारी निर्देश के तहत सिर्फ एलईडी लाइटें लगाने की ही अनुमति दी गयी थी। इसके बावजूद डलमऊ ब्लॉक के अदिलाबाद में 1.41 लाख, बरसना 2.11 लाख, बछरावां के बैरमपुर में 1.88 लाख, इचौली में 1.88 लाख, डलमऊ ब्लॉक के आंबा गांव में पी 38 इंटरप्राइजेज के नाम सात सोलर लाइटों के रूप में 1,64,599 रुपये का भुगतान कर दिया गया।
बलीपुर में 2.82 लाख, बड़ेरवा में 2.35 लाख, डलमऊ में 2.35 लाख का पेमेंट सोलर लाइट लगवाने में किया गया है। जगतपुर ब्लॉक के शंकरपुर गांव में भी 1.88 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। इसके अलावा अन्य कई ब्लॉकों में भी सोलर लाइटें लगवाई जा रही हैं।

जिले के सभी ग्राम पंचायतों में सोलर लाइटों के भुगतान पर रोक लगा दी गई है। साथ ही जिन ग्राम पंचायतों में भुगतान किया जा चुका है उसकी रिपोर्ट सहायक विकास अधिकारियों से मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शासनादेश के विपरीत ग्राम पंचायतों में किसी भी स्तर पर कोई काम नहीं होने नहीं दिया जाएगा।
उमाशंकर मिश्र, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed