फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   bag full of 13 lakh recovered from luxury car

लग्जरी कार में 13 लाख रुपयों से भरा बैग बरामद

Fri, 06 Jan 2017 10:18 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 06 Jan 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
 bag full of 13 lakh recovered from luxury car
रायबरेली में शुक्रवार को कार से बरामद नोटो को गिनते पुलिस कर्मी व अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही गाड़ियों की चेकिंग तेज हो गई है। शुक्रवार की देर शाम त्रिपुला चौराहे पर एक लग्जरी कार में 13 लाख रुपयों से भरा बैग बरामद हुआ। लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस को यह कामयाबी मिली। पुलिस ने कार ड्राइवर व बैग लेकर जा रहे एक अन्य को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


दोनों से शहर कोतवाली में पूछताछ की जा रही है। ये लोग रुपये कहां से लाकर और कहां ले जा रहे थे, इसकी पड़ताल पुलिस कर रही है। शुक्रवार देर शाम एसडीएम सदर शैलेंद्र मिश्र और सीओ सिटी श्वेता श्रीवास्तव की अगुवाई में वाहनों की चेकिंग चल रही थी।
विज्ञापन


सदर कोतवाल सुधीर चंद्र पांडेय और मिल एरिया थानेदार विमल कुमार वाहनों से नीली बत्ती और शीशों पर चढ़ी काली फिल्म उतरवा रहे थे। इसी दौरान लखनऊ की ओर से आ रही एक सफेद रंग की लग्जरी कार दिखी। पुलिस ने कार को रुकवा कर उसकी तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी के दौरान कार से करीब 13 लाख रुपये बरामद हुए। यह नगदी दो हजार के नए नोट के अलावा 100, 50 के नोट  कपड़े रखने वाले एक बैग में रखे थे। भारी मात्रा में रुपये देख अफसर सकते में आ गए। अफसरों ने ड्राइवर व एक अन्य को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए लोग पूछताछ में टोल टैक्स का रुपया होने की बात कह रहे हैं। इनका कहना है कि रुपये इलाहाबाद में किसी बैंक में जमा करने थे। इसीलिए रुपये लेकर इलाहाबाद जा रहे थे, लेकिन पुलिस पकड़े गए लोगों की इस कहानी पर विश्वास नहीं कर रही है।

पुलिस का मानना है कि नगदी किसी भी बैंक में जमा की जा सकती है, इसके लिए उसे इलाहाबाद ले जाने की क्या जरूरत है। दोनों के पास कोई दस्तावेज भी नहीं बरामद हुआ है। एसएसआई संजय सिंह ने बताया कि नकदी और कार के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इनमें एक कार का ड्राइवर सूर्यभान निवासी फतेहपुर है और दूसरा नागपुर का रहने वाला निखिल कसकरे शामिल है। निखिल कसकरे खुद को बहराइच स्थित नानपारा टोल का सहायक मैनेजर बता रहा है।


सीओ सिटी श्वेता श्रीवास्तव ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से करीब 13 लाख रुपये बरामद हुए हैं। रुपये लेकर दो लोग लखनऊ की तरफ से आ रहे थे। नगदी और कार के साथ दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। इसकी सूचना आयकर विभाग को दे दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed