{"_id":"5d360f708ebc3e6d1a13e420","slug":"bad-roads-will-be-made-for-seven-crore-raibaraily-news-lko472255083","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात करोड़ से खस्ताहाल सड़कों का होगा डामरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात करोड़ से खस्ताहाल सड़कों का होगा डामरीकरण
विज्ञापन
रायबरेली। शहर की तस्वीर बदलने की कवायद शुरू हो गई है। सात करोड़ से शहर की खस्ताहाल सड़कों का डामरीकरण होगा। इसके लिए शहर के घंटाघर, खोवा मंडी, अली मियां कॉलोनी, खाली सहाट, किला बाजार समेत 34 वार्डों में खस्ताहाल सड़कों को चिह्नित कराने कार्य शुरू करा दिया गया है।
यही नहीं शहर के डिग्री कॉलेज और झलकाई बाई चौराहे विकसित किए जाएंगे। इन चौराहों पर दूधिया लाइटें लगाई जाएंगी, ताकि रात में यह इलाका जगमग रहे। कैनाल रोड पर निर्माणाधीन सिटी रिसोर्स सेंटर का जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके लिए पालिकाध्यक्ष ने हुडको कंपनी को पत्र लिखा है। छह करोड़ रुपये दिए जाने को हरी झंडी भी मिल गई है।
चौदहवां वित्त एवं अवस्थापना के तहत शहर में विकास कार्य कराने के लिए नगर पालिका को पांच करोड़ 38 लाख रुपये मिले हैं। इस बजट से नई सड़कें बनवाई जाएंगी। साथ ही नालों की साफ-सफाई भी कराई जाएगी, ताकि बारिश में जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत मिल सके। साफ सफाई को लेकर भी धन खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए सामुदायिक शौचालय बनवाए जाएंगे। इसके लिए 90 लाख रुपये का बजट पालिका को मिल गया है। सामुदायिक शौचालय बनवाने के लिए स्थान चिह्नित कराए जा रहे हैं। नगर पालिका की ओर से अभी तक खोर, नया पुरवा, बालापुर, कल्लू का पुरवा में पांच सामुदायिक शौचालय बनवाए गए हैं, जिस पर आठ लाख 32 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
मोटल चौराहा स्थित एक होटल में सोमवार को नगर पालिकाध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में विकास की गाड़ी दौड़ाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए जो बजट मिला है, उससे शहर की खस्ताहाल सड़कों का डामरीकरण कराया जाएगा। नालों की साफ-सफाई के साथ ही नई सड़कों का निर्माण कार्य कराया जाएगा। शहर में जितने भी पार्क हैं, उनका सौैंदर्यीकरण कराया जाएगा।
जिससे लोगों को घूमने फिरने में कठिनाई न हो। डिग्री कॉलेज चौराहा और झलकारी बाई चौराहा के विकसित किया जाएगा। लाइटें लगाने के साथ पानी के फव्वारे लगाने की योजना है। पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि शासन से आदेश है कि नो वेडिंग जोन को खाली कराया जाए।
इसको लेकर डीएम से मिलकर शहर के तीनों ओवरब्रिज के नीचे फल विक्रेताओं को दुकान लगाने की जगह दिए जाने की मांग की थी, जिससे उनका व्यापार भी प्रभावित न हो और शहर में जाम की समस्या भी दूर हो सके। डीएम ने इसे दिखवाने की बात कही है।