फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Awareness rally, took oath for population control

जागरूकता रैली निकाली, जनसंख्या नियंत्रण के लिए शपथ ली

Fri, 12 Jul 2019 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Awareness rally, took oath for population control
रायबरेली जिला महिला अस्पताल में निकाली गई जागरूकता रैली। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा गुरुवार को शुरू हो गया। जिला महिला अस्पताल में सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जनसंख्या जागरूकता रैली को रवाना किया। बाद में आयोजित गोष्ठी में सभी ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए शपथ ली। सीएमओ ने कहा कि लगातार बढ़ती जनसंख्या आने वाले समय से लिए खतरा बन सकती है, इसलिए हम सभी को जनसंख्या को लेकर जागरूक होना होगा।
विज्ञापन

जनसंख्या पर नियंत्रण करके देश के विकास में सहयोग किया जा सकता है। इसके लिए सभी लोगों को सामने आना होगा। गोष्ठी में इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष शालिनी कनौजिया ने कहा कि नए-नए अविष्कार ने मानव जीवन को बिल्कुल बदल दिया है, लेकिन इस अंधाधुंध विकास के बीच कई समस्याएं भी चुनौती के रूप में सामने खड़ी हुई हैं। इनमें एक समस्या है तेजी से बढ़ती जनसंख्या।
विज्ञापन

इसको नियंत्रित करने के लिए लंबे समय से प्रयास जारी हैं। बावजूद इसके जनसंख्या में वृद्धि लगातार बढ़ती जा रही है। खासकर विकासशील देशों में जनसंख्या विस्फोटक हो रही है। जनसंख्या नियंत्रण में अपना योगदान दे। इस दिवस को मनाने का मुख्य कारण इन समस्याओं का हल निकालना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर निकाली गई जनसंख्या जागरूकता रैली में एएनएम, आशा, इनर व्हील क्लब की महिलाओं के साथ ही अन्य लोग शामिल हुए। सभी ने रैली के माध्यम से लोगों से बढ़ती जनसंख्या से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव, सीएमएस डॉ. रेनू वर्मा, एसीएमओ डॉ. एसके चक, डॉ. रेनू चौधरी, डॉ. कृष्णा सोनकर, डॉ. नागेंद्र प्रसाद, डॉ. एम. नारायण, डॉ. खालिद रिजवान अहमद, डॉ. एके चौधरी, एके पांडेय, अंजली सिंह, डीएस अस्थाना, भूपेंद्र प्रताप सिंह, कमलेश कुमार, बीसी शुक्ला, विनय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed