फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Avoid accidents by following traffic rules

यातायात नियमों का पालन कर हादसे से बचें

Tue, 07 Dec 2021 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Avoid accidents by following traffic rules
रायबरेली। परिवहन विभाग की ओर से सोमवार को तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कलेक्ट्रेट से डीएम वैभव श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। साथ ही सड़क सुरक्षा से संबंधित स्टीकर व पंपलेट वितरित किए गए। डीएम ने लोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करके खुद को हादसे से बचाएं। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाएं। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें।
विज्ञापन

राष्ट्रपति पदक से सम्मानित स्काउट एंड गाइड्स के प्रभारी लक्ष्मीकांत शुक्ला ने सभी लोगों से सीट-बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग करने की गुजारिश की। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मनोज सिंह ने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल का कतई प्रयोग न करें। उन्होंने लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

यात्रीकर अधिकारी अवधराज गुप्ता ने चालकों को नशा करके वाहन न चलाने की सलाह दी। बाइक रैली कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर फिरोज गांधी चौराहा, बस स्टाप, कहारो का अड्डा और रतापुर चौराहे से होते हुए गोल चौराहा पर समाप्त हुई। इस मौके पर एडीएम प्रशासन अमित कुमार, सीओ सदर वंदना सिंह, विक्रम श्रीवास्तव व रामूदादा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed