फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Attempted kidnapping of innocent in Station

स्टेशन से मासूम के अपहरण का प्रयास

Fri, 23 Sep 2016 11:30 PM IST
रायबरेली
रायबरेली Updated Fri, 23 Sep 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Attempted kidnapping of innocent in Station
- फोटो : demo pic
पद्मावत एक्सप्रेस में शुक्रवार को माता-पिता के साथ जा रही चार साल की मासूम के अपहरण का प्रयास किया गया। आरोपी बच्ची को लेकर जा रहा था, तभी उसकी मां ने देख लिया। चीखने चिल्लाने पर पिता ने यात्रियों की मदद से अपहरणकर्ता को दबोच कर ट्रेन में बैठा लिया। रायबरेली जीआरपी ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला एक दंपती अपनी चार साल की मासूम बच्ची के साथ पद्मावत एक्सप्रेस से दिल्ली से प्रतापगढ़ जा रहा था। बताते हैं कि चारबाग रेलवे स्टेशन पर पिता चाय और पानी लेने ट्रेन से उतरा। बच्ची भी उसके पीछे-पीछे बाहर आ गई। तभी एक युवक ने उसे दबोच लिया और उठा कर ले जाने लगा। बच्ची चीख न सके, इसलिए उसका मुंह दबा रखा था। इसी बीच बेटी को ढूंढते हुए मां उसके पीछे आ गई। 
विज्ञापन

 
उसने बच्ची को ले जाते देखा तो चीख पुकार मचा दी। इस पर बच्ची का पिता और अन्य यात्री एकत्र हो गए। सभी ने युवक के हाथों से बच्ची को छुड़ाया और आरोपी को पकड़ कर ट्रेन में बैठा लिया। ट्रेन रायबरेली पहुंची तो यहां जीआरपी के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी के कार्यवाहक थानेदार मनोज सोनकर ने बताया कि एफआईआर दर्ज करके आरोपी धर्मेंद्र (4) निवासी वीरगज का पुरवा थाना जायस जिला अमेठी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला चारबाग जीआरपी को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed