फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Attempt to rape female worker in L-Two Hospital

एल-टू अस्पताल में महिला कर्मी से दुष्कर्म का प्रयास

Mon, 07 Jun 2021 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Attempt to rape female worker in L-Two Hospital
रायबरेली। एल-टू अस्पताल रेलकोच फैक्टरी लालगंज में रविवार की रात एक महिला कर्मचारी की अस्मत लूटने का प्रयास किया गया। आरोपी जबरन महिला कर्मचारी के कमरे के अंदर घुस गया। सीसीटीवी कैमरे का वायर तक काट दिया। मामला उजागर होने के बाद हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सीओ लालगंज डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी व कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर प्रकरण की जांच की। मामले में पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन

रायबरेली शहर की रहने वाली युवती ने सोमवार को लालगंज कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह एल-टू अस्पताल रेलकोच फैक्टरी में आउटसोर्सिंग के तहत तैनात है। रात में डयूटी पर थी। कमरे में एक मरीज की डेथ रिपोर्ट तैयार कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात अस्पताल में डेली बेसिस पर तैनात जय प्रकाश पांडेय उसके कमरे के अंदर घुस गया। उसका मोबाइल बंद कर दिया। कमरा भी बंद कर दिया। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर गालीगलौज करते हुए जानमाल की धमकी दी।

सीसीटीवी कैमरे का वायर तक काट दिया। शोरगुल पर वार्ड ब्वाय पहुंचे और उसे छुड़ाया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस के साथ ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी जय प्रकाश के खिलाफ छेड़छाड़ और गालीगलौज करने का केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। घटना के समय महिला ने वहां पर तैनात पुलिस कर्मियों से भी कुछ नहीं बताया था अन्यथा तुरंत मामले में ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करा दी जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed