फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Attempt to rape a woman, acid thrown on her when she protested

Raebareli News: महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर फेंका तेजाब

Wed, 26 Mar 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 26 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a woman, acid thrown on her when she protested
 जिला अस्पताल में घटना की जानकारी लेते अ​धिकारी। - फोटो : संवाद
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर शाम महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया गया और विरोध करने पर तेजाब फेंक दिया गया। इससे महिला का करीब नौ फीसदी चेहरा झुलस गया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बछरावां इलाके के युवक के मुताबिक उनकी 40 वर्षीय पत्नी शाम करीब सात बजे सब्जी खरीदने के लिए बाजार गई थी। वह काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। देर रात को पत्नी गंभीर हालत में घर पहुंची। पूछने पर उसने बताया कि गांव के कोमल नाम के व्यक्ति ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर चेहरे पर तेजाब फेंक दिया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने उन्होंने पत्नी को सीएचसी बछरावां पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में पीड़िता को बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। उधर, घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, एसडीएम सदर प्रफुल्ल कुमार शर्मा ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़िता और परिजनों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बछरावां कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि पति की तहरीर पर आरोपी कोमल पर महिला के साथ छेड़खानी करने और ज्वलनशील पदार्थ फेंकने का केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, यह सवाल भी उठ रहा है कि घटना के बाद महिला को घर पहुंचने में इतनी देर क्यों लगी, पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है।

तेजाब है, इस पर असमंजस, कर रहे जांच
जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. जेके लाल के मुताबिक सीएचसी बछरावां के चिकित्सकों की ओर से महिला पर एसिड अटैक लिखकर जिला अस्पताल रेफर किया गया था। सही मायने में महिला पर तेजाब फेंका गया है या फिर कोई अन्य ज्वलनशील पदार्थ, इस बारे में दिखवाया जा रहा है। हालांकि, तेजाब होता तो महिला का चेहरा पूरी तरह से झुलस जाता। महिला की हालत खतरे से बाहर है।




बछरावां इलाके में एक महिला के चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका गया है। यह तेजाब है या नहीं, इसकी जांच कराई जा रही है। मामले में केस दर्ज करके आरोपी को पकड़ लिया गया है।
संजीव कुमार सिन्हा, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed