{"_id":"68d1b065eb950e208106d980","slug":"attack-on-team-that-went-to-collect-electricity-bills-raebareli-news-c-101-1-slko1031-141495-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बिजली बिल वसूलने गई टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बिजली बिल वसूलने गई टीम पर हमला
Tue, 23 Sep 2025 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
जगतपुर क्षेत्र के पूरे जसवंत गांव में बिजली कर्मी से मारपीट करता युवक।
रायबेरली। जिंगना ग्राम पंचायत के पूरे जसवंत गांव में बिजली बिल वसूलने गई पावर कॉर्पोरेशन की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडे से दौड़ा-दौड़ाकर टीम के सदस्यों को पीटा। इसमें जेई समेत सात कर्मचारी घायल हो गए। आरोपियों ने जरूरी दस्तावेज भी फाड़ दिए। कनेक्शन काटने की बात से ग्रामीण नाराज थे। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
जगतपुर बिजली उपकेंद्र के अवर अभियंता (जेई) चंंद्रेश पटेल के मुताबिक बिल वसूलने के लिए टीम के साथ पूरे जसवंत गांव गए थे। गांव के रहने वाले किसान से बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए कहा गया। इसी बात को लेकर किसान व उसके बेटे कहासुनी करने लगे। इसी दौरान गांव के आठ से 10 लोग लाठी-डंडा लेकर आ गए। इससे पहले कि हम लोग कुछ समझ पाते, ग्रामीणों ने पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह जान बचाकर भागे।
मारपीट में उनके अलावा टीजी टू राजीव गुप्ता, करम कुमार, संविदाकर्मी रामशरन, अभिषेक, दिनेश, महेश को गंभीर चोटें आई हैं। संविदाकर्मी रामशरन पाल के हाथ व दिनेश कुमार के कंधे व अभिषेक कुमार के पैर में गंभीर चोटें आईं। घायलों को सीएचसी में इलाज कराया गया है। जगतपुर थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि तीन नामजद और 10 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मनमाने तरीके से वसूलते हैं बिल
ग्रामीणों ने पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक आए दिन बिजली की फाल्ट बनी रहती है। बावजूद विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मनमाने तरीके से बिल वसूलते हैं। बिल जमा न करने पर कनेक्शन काट देते हैं। टीम के सदस्य गांव पहुंचकर मनमानी तरीके से कनेक्शन काटने लगे। इसका विरोध किया गया। मारपीट नहीं की गई। अधिकारी दबाव बनाने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं। उधर, थाना प्रभारी का कहना है कि घटना की सत्यता की जांच कराई जा रही है।