फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ATM booth closed, banks scramble transactions

बंद रहे एटीएम, बैंकों में लेनदेन को मारामारी

Fri, 11 Nov 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली Updated Fri, 11 Nov 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
ATM booth closed, banks scramble transactions
BANK - फोटो : Amar Ujala
शहर के आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज के पास एकिसस और एचडीएफसी बैंक के एटीएम का शटर गिरा था। ग्राहक लेनदेन करने के लिए पहुंचे, लेकिन शटर गिरा देख वापस लौट आए। बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम भी बंद था। सुधा, रानी, सुमन ने बताया कि एटीएम खुलने की बात कही गई थी। रुपया निकालने आई तो एटीएम बंद मिला। बैंक में भीड़ लगी है, इससे रुपया निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शहर में जेल गार्डेन रोड स्थित यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, रेलवे स्टेशन रोड स्थित इलाहाबाद बैंक, चौहान मार्केट स्थित पीएनबी बैंक और आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज के पास स्थित यूनियन बैंक के एटीएम का शटर गिरा था। लोग जाते और वापस लौट जाते। रुपया निकालने आए संजय दिवाकर, अर्जुन यादव, चंद्रप्रकाश तिवारी का कहना था कि बैंकों में वैसे भी भीड़ लगी है। सोचा था कि रुपया मिल जाएगा, लेकिन यहां तो एटीएम बंद हैं। अब कैसे रुपये मिलेंगे, कुछ सूझ नहीं रहा है।
विज्ञापन


शहर में पीएनबी बैंक, यूनाइटेड बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इलाहाबाद बैंक समेत अन्य बैंकों में सुबह से ही लेनदेन को लेकर मारामारी रही। कोई नोट बदलवा रहा था कोई पुराने नोट जमा कर रहा था। पुराने नोट बदलने और जमा करने में लोगों को पसीना छूट आया। जिन बैंकों के एटीएम खुले रहे, वहां पर रुपया निकालने को लेकर ग्राहक की लाइनें लगी रही। घंटों लाइन में लगने के बाद रुपया निकालने में सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। केंद्र सरकार के 500 और 1000र रुपये के नोट बंद किए जाने के बाद शुक्रवार को भी ग्राहकों में अफरातफरी दिखी। पहले दिन ही एटीएम ने ग्राहकों को धोखा दे दिया। अधिकतर बैंकों के एटीएमों के शटर गिरे रहे। जिन बैंकों के एटीएम खुले, वहां पर रुपया निकालने को लेकर ग्राहकों के बीच खूब धक्कामुक्की हुई। वहीं भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक समेत अन्य बैंकोें में रुपया बदलवाने और पुराने नोट जमा करने को लेकर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी-लंबी लाइनें दिखीं। दिनभर लोग रुपया पाने को मशक्कत करते नजर आए।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी लेनदेन को रही मारामारी
डलमऊ-सलोन-फुरसतगंज (रायबरेली)। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुराने नोट बंद करने और जमा करने को लेकर मारामारी दिखी। डलमऊ क्षेत्र के मुराईबाग में एसबीआई का एटीएम बंद रहा, जबकि बैंक शाखा में पहले से मौजूद 100-50 की नोटों से किसी तरह लेनदेन किया गया। प्रबंधक शिवकुमार वर्मा ने कहा कि नई करेंसी की कमी से एटीएम चालू नहीं हो सका है। कैश आते ही चालू कर दिया जाएगा।
पीएनबी की शाखा में भी कैश की कमी से ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाखा प्रबंधक अभिराम श्रीवास्तव ने कहा कि अभी नई करेंसी नहीं आ पाई है। जल्द कैश आने की बात कही जा रही है। बैंक आफ बड़ौदा की शाखा में भी कैश की कमी से ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। उपडाकघर में 11 बजे तक ताला बंद रहने के कारण ग्राहकों ने एसडीएम से शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद डाकघर में लेन देन शुरू हो सका। सलोन की भारतीय स्टेट बैंक में पुराने नोट बदलने और जमा करने को लेकर ग्राहकों की लंबी लाइन लगी दिखी।

फुरसतगंज क्षेत्र में बहादुरपुर व ओदारी में लगे बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम बंद रहे। शाखा प्रबंधक मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि कैश उपलब्ध न होने के कारण एटीएम चालू नहीं किए जा सके। इसी तरह एसबीआई की फुरसतगंज शाखा में लगा एटीएम भी बंद रहा। प्रबंधक अंबर रूपानी ने कहा कि कैश की कमी की वजह से दिक्कत आई है। एक दो दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी। उधर, ऊंचाहार, जगतपुर, सलोन के डाकघरों में भी पुराने नोट जमा किए जा रहे हैं। 


शनिवार रविवार को बैंक ख्ुालेंगे, होगी ग्राहक सेवा
कार्यवाहक जिला लीड बैंक प्रबंधक सौरभ कुमार का कहना है कि भारत सरकार ने बैंकों में सेकेंड शनिवार व रविवार का अवकाश रद्द कर दिया है। शनिवार व रविवार को ग्राहकोें की जमा निकासी की जाएगी। ग्राहक धैर्य के साथ जरूरत भर का ही धन निकालें। पुराने नोट जमा करने का काम डेढ़ माह से ज्यादा समय तक जारी रहेगा। ग्राहकों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। अगले दो दिन में हालात सामान्य हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को करीब 400 करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed