फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   As soon as the election symbol was received, there was a stir in Salon

चुनाव चिह्न मिलते ही सलोन में बढ़ी सरगर्मी

Fri, 11 Feb 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
As soon as the election symbol was received, there was a stir in Salon
रायबरेली। पांचवें चरण के लिए 27 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार को चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो गई। नाम वापसी के बाद चुनाव चिह्न दिए गए।
विज्ञापन

एक भी उम्मीदवार ने पर्चा वापस नहीं लिया। ऐसे में सलोन सीट पर नौ उम्मीदवारों में घमासान होगा। राजनीतिक दलों के अलावा निर्दल प्रत्याशियों को उनकी पसंद के चुनाव चिह्न मिले।
विज्ञापन

सलोन विधानसभा क्षेत्र के लिए एक फरवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। नामांकन के बाद नौ फरवरी को पर्चों की जांच की गई, जिसमें चार पर्चे खारिज हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को एडीएम (प्रशासन) के न्यायालय में रिटर्निंग ऑफिसर आशाराम वर्मा की मौजूदगी में नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया शुरू की गई। दोपहर बाद तीन बजे तक कोई भी उम्मीदवार पर्चा वापस लेने के लिए नहीं पहुंचा। शाम को उम्मीदवारों में निशान का वितरण किया गया।
राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों को पार्टी के चुनाव चिह्न दिए गए। निर्दलीय प्रत्याशियों ने आयोग से तय चुनाव निशान अपनी पसंद से लिया। चुनाव निशान मिलने के साथ ही सलोन सीट पर भी घमासान शुरू हो गया है।
सलोन में उम्मीदवार
प्रत्याशी पार्टी का नाम
अर्जुन प्रसाद कांग्रेस
अशोक कुमार भारतीय जनता पार्टी
जगदीश प्रसाद समाजवादी पार्टी
स्वाति सिंह बहुजन समाज पार्टी
अमित कुमार जनता दल (यूनाइटेड)
राधेश्याम आम आदमी पार्टी
सुदर्शन राम भारतीय पंचशील पार्टी
कमलेश निर्दलीय
शक्ति शेखर निर्दलीय।
निर्दलों ने पसंद किया हेलीकॉप्टर तो बल्ला निशान
सलोन विधानसभा सीट से मैदान में उतरे उम्मीदवारों ने अपनी पसंद के चुनाव निशान पसंद किए। किसी ने हेलीकॉप्टर तो किसी ने बल्ला चुनाव निशान लिया। सपा, भाजपा, बसपा, कांग्रेस, आप के उम्मीदवारों को उनकी पार्टियों के चुनाव निशान दिए गए हैं।

विधानसभा क्षेत्र सलोन की नामांकन प्रक्रिया के बाद शुक्रवार को चुनाव निशान का वितरण किया गया। इस सीट के लिए कुल नौ उम्मीदवार मैदान में हैं। राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों को उनकी पार्टियों के चुनाव चिह्न दिए गए। निर्दलों ने आयोग से तय चुनाव निशानों को पसंद किया।
आशाराम वर्मा, रिटर्निंग ऑफिसर, विधानसभा क्षेत्र सलोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed