फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Arpita Singh gets the title of Best Ranger

अर्पिता सिंह को मिला बेस्ट रेंजर का खिताब

Tue, 09 Feb 2021 12:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Arpita Singh gets the title of Best Ranger
रायबरेली। इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन सोमवार को टेंट पिचिंग कार्यक्रम कराया गया। इसमें मीरा बाई टोली को प्रथम और पद्मावती टोली को द्वितीय स्थान मिला। बेस्ट रेंजर का खिताब अर्पिता सिंह को दिया गया।
विज्ञापन

डिजाइनिंग प्रतियोगिता में प्रिंसी सिंह प्रथम, अर्पिता सिंह द्वितीय, प्रीती तिवारी तृतीय रहीं जबकि पोस्टर प्रतियोगिता में प्रिंसी सिंह को प्रथम, अर्पिता सिंह को द्वितीय, रीना रावत एवं शिवानी सिंह को तृतीय स्थान मिला। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। अध्यक्षता कर रही प्राचार्य डॉ. सुषमा देवी ने मुख्य अतिथि डॉ. चंपा श्रीवास्तव का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया। प्राचार्य ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर व्यक्ति को जीवन की कठिनाइयों का सामना करने के लिए तैयार करते हैं। रेंजर्स ने मार्च पास्ट, स्वागत गीत एवं कुलगीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथियों में डॉ. एसएन सिंह, अरविंद शुक्ला, लक्ष्मीकांत शुक्ला शामिल रहे। इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। अतिथियों ने टेंट का अवलोकन किया। रेंजर्स प्रभारी डॉ. शालिनी कनौजिया ने पांच दिवसीय कार्यक्रम की आख्या प्रस्तुत की। टेंट पिचिंग के साथ रेंजर्स ने कम संसाधनों में भोजन तैयार किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि आंगन से लेकर अंतरिक्ष तक के विकास में नारी शक्ति की प्रधानता है। उन्होंने रेंजर्स का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपनी सेवाएं केवल अपने परिवार तक ही सीमित न रखें बल्कि राष्ट्र को समर्पित करें। कभी-कभी जीवन में इच्छित लक्ष्य प्राप्त नहीं होता परंतु इससे निराश न हों और निरंतर प्रयासरत रहें।

संचालन डॉ. प्रियंका एवं आभार ज्ञापन डॉ. प्रीती तिवारी ने किया। इस अवसर पर अनीसा तनवीर, मोहिता उपाध्याय, ऋचा त्रिपाठी, आंचल सिंह, डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, डॉ. गौसिया नायाब, डॉ. शिखा मौर्या, डॉ. रामदर्शन, डॉ. ऋचा सिंह, सविता सिंह व रामकरन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed