{"_id":"8e922b718dbddf8f122876871b2b28af","slug":"army-lieutenant-saurabh-become-dream-come-true-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में लेफ्टिनेंट बन सौरभ ने साकार किया सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में लेफ्टिनेंट बन सौरभ ने साकार किया सपना
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
मां व पिता के साथ ही घर के लोगों ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया। जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के सिद्धौर गांव निवासी वायु सेना के अधिकारी देशराज सिंह के बेटे सौरभ सिंह का चयन सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है।
सौरभ ने वर्ष 2011 में एनडीए की परीक्षा पास करके राष्ट्रीय सुरक्षा अकादमी पूना का छात्र बना। 12 दिसंबर को भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून का रिजल्ट आया तो सौरभ का नाम लेफ्टिनेंट पद की सूची में रहा।
चयन होने के बाद खुशी की लहर दौड़ गई। मंगलवार को सौरभ अपने गांव पहुंचा तो परिवार व गांव के लोगों ने भव्य स्वागत किया।
पिता देशराज सिंह, मां शांती सिंह, धीरेंद्र सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, गौरव सिंह आदि लोगों ने मिठाई खिलाकर सौरभ को बधाई दी।
लेफ्टिनेंट बने सौरभ सिंह मेहनत को सफलता का मूलमंत्र मानते हैं। उनका कहना है कि मेहनत और दृढ़ संकल्प से सफलता मिलती है।
वह अपने पिता देशराज सिंह व मां शांती सिंह को अपनी सफलता का श्रेय देते हैं। 10 से12 घंटे तक रोजाना पढ़ने वाले सौरभ ने भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना पहले से ही संजो लिया था।
विज्ञापन
आगे और अच्छे पदों पर जाने की मंशा है। उनका कहना है कि मौका मिला तो क्षेत्र व जिले के युवाओं को आर्मी में जाने के लिए प्रेरित करेंगे।