फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Anwar changed religion, became Dev Prakash, changed the names of children too

अनवर ने बदला धर्म, बन गए देव प्रकाश, बच्चों के भी नाम बदले

Fri, 04 Sep 2020 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Anwar changed religion, became Dev Prakash, changed the names of children too
रायबरेली में गुरुवार को ऊंचाहार क्षेत्र के गोकना घाट पर सिर मुड़वाते मो. अनवर व बच्चे। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। मो. अनवर ने हिंदू परिवार के लोगों से मदद मिलने से प्रभावित होकर गुरुवार को अपना धर्म त्याग दिया। बाकायदा गोकना घाट पहुंचकर सिर मुड़वाने के साथ ही अन्य कार्यक्रम किए। मूल रूप से सलोन कोतवाली क्षेत्र गांव रसातों निवासी मो. अनवर मुस्लिम धर्म में फकीर बिरादरी से ताल्लुक रखता था।
विज्ञापन

कई वर्ष पहले उनकी बीवी का इंतकाल हो चुका था। उनके तीन बच्चे है। बड़ा बेटा रेहान, दूसरा बेटा अली और बेटी खुशी है। मुफलिसी में जीवन जी रहे अनवर के लिए बच्चों की परवरिश में काफी कठिनाइयां थी। आसपास के हिन्दू परिवारों ने उनकी काफी मदद की।
विज्ञापन

बिना किसी भेदभाव के हिन्दू परिवार उनको जीवन यापन में मदद कर रहे हैं। इससे प्रभावित होकर उसने मुस्लिम धर्म त्याग दिया। उसने आईजीआरएस व सलोन तहसीलदार को धर्म परिवर्तन की सूचना पहले ही दे दी थी। उसने अपना नाम बदल कर देव प्रकाश पटेल रख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही अपने दो पुत्रों रेहान, मो. अली पुत्री खुशी का नाम बदल कर देवनाथ व देवी दयाल और पुत्री का नाम दुर्गा देवी रखा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक के जिला मार्ग प्रमुख राम सजीवन, अशोक मिश्रा, राम प्रकाश तिवारी, नरेंद्र सिंह, विष्णु सिंह, सदाशिव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed