Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Another escalator will be installed at the railway station

Raebareli News: रेलवे स्टेशन पर लगेगा एक और एस्केलेटर

Thu, 08 May 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 08 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Another escalator will be installed at the railway station
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन पर एक और एस्केलेटर यानी स्वाचलित सीढ़ियां लगाई जाएंगी, ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके। इसके लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर बने पूर्वी छोर के पैदल पुल की सीढ़ियों के पास स्थल चिह्नित किया गया है। जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


दूसरा एस्केलेटर लगने से यात्रियों को लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। खासकर बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों की मुश्किलें कम होंगी। रायबरेली स्टेशन पर चार प्लेटफार्म हैं, जहां ट्रेनों का ठहराव होता है। पांचवां प्लेटफार्म भी बना है, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नहीं होता है। इस स्टेशन से रोजाना औसतन 34 ट्रेनें गुजरती हैं। सफर करने वाले यात्रियों की संख्या 25 हजार है।
विज्ञापन


प्लेटफार्म बदलने के लिए दो पैदल पुल बने हैं, जिनमें एक पूर्वी छोर तो दूसरा पश्चिमी छोर पर बना है। एस्केलेटर की सुविधा सिर्फ पश्चिमी छोर के पैदल पुल पर उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर दो एस्केलेटर लगे हैं, जिनमें एक चढ़ने और दूसरा उतरने के लिए स्वचालित सीढ़ियां लगी हैं। इसी पैदल पुल पर चढ़ने और उतरने के लिए लिफ्ट की सुविधा भी मिली हुई है। प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर लिफ्ट लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वी छोर के पैदल पुल पर न तो एस्केलेटर की सुविधा है और न ही लिफ्ट की। ऐसे में यात्रियों को पश्चिमी छोर के पैदल की स्वचालित सीढ़ियों का प्रयोग करना होता है। यात्रियों को पूर्वी छोर तक जाना है तो पश्चिमी छोर के एस्केलेटर की सुविधा लेने के बाद भी लंबी दूरी तय करनी होती है, अन्यथा पूर्वी छोर के पुल की सीढ़ियां पैदल ही चढ़नी होती है।

रेलवे के विद्युत अभियंता एसएम मीणा का कहना है कि पूर्वी छोर के पैदल पुल पर स्वचालित सीढ़ियां (एस्केलेटर) लगाने की योजना है। प्लेटफार्म नंबर एक पर सीढ़ियों के बगल में ही एस्केलेटर लगाने के लिए स्थल चिह्नित हो चुका है। जल्दी ही काम शुरू होने की उम्मीद है। इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिल सकेगी।



मरम्मत के कारण सात घंटे बंद रहा एस्केलेटर
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन पर लगे एस्केलेटर बुधवार को सात घंटे तक बंद रहे। इस दौरान मरम्मत का कार्य चला। प्लेटफार्म नंबर एक पर पश्चिमी छोर के पैदल पुल पर लगे एस्केलेटर को सुबह 10:30 बजे बंद किया गया। मरम्मत के बाद साढ़े पांच बजे खोल दिया गया। रेलवे के विद्युत अभियंता एसएम मीणा ने बताया कि जिस कंपनी ने एस्केलेटर लगाए हैं, उन्हें एक तय अवधि पर एस्केलेटर की मरम्मत के लिए बुलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed