फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ankur waved success in CBSE 12th

सीबीएसई 12वीं में अंकुर ने लहराया सफलता का परचम

Mon, 13 Jul 2020 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ankur waved success in CBSE 12th
रायबरेली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की 12 वीं की परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित हुआ तो मेधावियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ज्यादातर मेधावियों को उनके परीक्षा परिणाम की जानकारी स्कूल से ही मिली।
विज्ञापन

कई स्कूल संचालकों ने भी सर्वोच्च अंक लाने वाले मेधावियों को बुलाकर माल्यार्पण कर मिठाई बांटी और खुशी का इजहार किया। हालांकि कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। सुरक्षा के सभी उपाय अपनाए गए।
विज्ञापन

हर बार की तरह परीक्षा परिणाम आने के बाद उल्लास का वातावरण नजर नहीं आया। ढोल-नगाड़े और रंगों की बौछार नहीं दिखी। सीबीएसई की 12वीं में एसजेएस पब्लिक स्कूल के छात्र अंकुर सिंह ने 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ सफलता का परचम लहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के निराला नगर के रहने वाले इस छात्र ने अपनी मेधा से परिवार और स्कूल के साथ ही जिले का नाम रोशन किया है। इसी तरह एसजेएस के ही सार्थक श्रीवास्तव ने 97.4 प्रतिशत और बीएसएक पब्लिक स्कूल की अंशिका पांडेय ने 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ अपनी मेधा का परिचय दिया है।
केंद्रीय विद्यालय, दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, लखनऊ पब्लिक स्कूल, हेमकुंड पब्लिक स्कूल समेत अन्य विद्यालयों के मेधावियों ने भी बेहतरीन रिजल्ट हासिल कर अपनी मेधा साबित की है।

इन स्कूलों के अलावा चिन्मय विद्यालय, डीएवी पब्लिक स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, निमिषा कान्वेंट स्कूल में भी मेधावियों की सफलता पर खुशी मनाई गई। सभी स्कूलों ने अपनी उपलब्धियों का बखान करते हुए मेधावियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
सीबीएसई 12वीं के ये हैं मेधावी-
अंकुर सिंह 98.2 प्रतिशत एसजेएस पब्लिक स्कूल।
सार्थक श्रीवास्तव 97.4 एसजेएस पब्लिक स्कूल।
अंशिका पांडेय 97.2 प्रतिशत, बीएसएस पब्लिक स्कूल।
शिवांश भारद्वाज 96.8 प्रतिशत, एसजेएस पब्लिक स्कूल।
अनुराग शुक्ला 96.8 प्रतिशत, केंद्रीय विद्यालय।
कौस्तुभ शुक्ला 96.4 प्रतिशत, लखनऊ पब्लिक स्कूल।
रुचि सिंह 96.2 प्रतिशत, केंद्रीय विद्यालय।
अनन्या वाजपेयी 96.0 प्रतिशत, दयावती मोदी पब्लिक स्कूल।
प्रकृति सिंह 96.0 प्रतिशत, एसजेएस स्कूल बछरावां।
शिवगोयल 96.0 चिन्मय विद्यालय।
शिवानी 96.0 प्रतिशत, बख्शी मेमोरियल स्कूल।
यश कसौंधन 95.8 प्रतिशत, बीएसएस पब्लिक स्कूल।
निखिल मौर्य 95.8 प्रतिशत, निमिषा कान्वेंट स्कूल सलोन।
मो. मोनिश 95.8 प्रतिशत, एसजेएस स्कूल सलोन।
एकता 95.8 प्रतिशत, लखनऊ पब्लिक स्कूल।
शताक्षी तिवारी 95.6 प्रतिशत, लखनऊ पब्लिक स्कूल।
अंजली मिश्रा 95.6 प्रतिशत, एसजेएस पब्लिक स्कूल।
सौम्या राजप्रिय 95.6 प्रतिशत, बीएसएस पब्लिक स्कूल।
आस्था सिंह 95.4 प्रतिशत, एसजेएस पब्लिक स्कूलो।
प्रिंसू गौतम 95.4 प्रतिशत, एसजेएस पब्लिक स्कूल।
देवांश सरन 95.4 प्रतिशत, एसजेएस पब्लिक स्कूल।
ऋषि प्रकाश 95.4 प्रतिशत, लखनऊ पब्लिक स्कूल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed