{"_id":"6383ac25628ea708ce5d82c6","slug":"animal-raibaraily-news-lko6591701192","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: विद्यालय का ताला तोड़कर अंदर कर दिए छुट्टा मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: विद्यालय का ताला तोड़कर अंदर कर दिए छुट्टा मवेशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। छुट्टा मवेशियों से आजिज ग्रामीणों ने रविवार को स्कूल का ताला तोड़कर मवेशियों को अंदर बंद कर दिया। तीन-चार घंटे के भीतर लगभग 40 मवेशी विद्यालय में बंद कर दिए गए। रविवार होने के कारण स्कूल बंद था। मामला डीएम की जानकारी में आने के बाद अफसर मौके पर पहुंचे और स्कूल में बंद मवेशियों को गोशाला पहुंचाया।
राही के जगदीशपुर गांव में संचालित परिषदीय विद्यालय का ताला तोड़कर ग्रामीणों ने लगभग 40 मवेशियों को बंद कर दिया। मवेशियों को स्कूल में बंद करने का सिलसिला भोर से ही शुरू हो गया, जो दोपहर 12 बजे तक चलता रहा। रविवार को स्कूल में छुट्टी होने के कारण मवेशियों को वहां बंद करने में कोई दिक्कत नहीं आई।
मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में लाया गया तो दहशत मच गई। आननफानन बेसिक शिक्षा, पशु पालन समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी गांव पहुंचे। फिर गाड़ियां मंगाकर स्कूल से मवेशियों को बाहर निकाला गया और फिर उन्हें गोशाला भेजवाया।
विज्ञापन
मवेशियों को स्कूल में बंद कर दिए जाने से परिसर काफी गंदा हो गया। राही के खंड शिक्षा अधिकारी बृजलाल ने बताया कि स्कूल का ताला तोड़ने और मवेशियों को बंद करने की जानकारी हुई थी। प्रधानाध्यापक को मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रधान और गांव वालों को समझाया गया है। स्कूल परिसर खाली करा दिया गया है। जांच कराई जाएगी।