{"_id":"689100adab93be8d66085077","slug":"an-old-man-died-of-fever-17-patients-admitted-raebareli-news-c-101-1-slko1033-138437-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बुखार से वृद्ध ने दम तोड़ा, 17 मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बुखार से वृद्ध ने दम तोड़ा, 17 मरीज भर्ती
Tue, 05 Aug 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। बारिश के कारण जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को कम मरीज पहुंचे। बुखार की चपेट में आने के बाद भर्ती कराए गए वृद्ध ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बुखार, डायरिया और सीने में दर्द की समस्या के 17 मरीजों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
बुखार की चपेट में आने के बाद गत रविवार रात 11.45 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के किलाबाजार निवासी बसीर (80) को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सोमवार को तड़के करीब दो बजे मरीज की मौत हो गई। इसके अलावा बुखार, डायरिया के चपेट में आने के बाद पल्लवी (5), शांती (60), सृष्टि (13), अनुभव (7), बद्री (50), छत्रपाल (50), कुंता (90) समेत 17 मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया।
सोमवार सुबह से ही बारिश होने के कारण ओपीडी में कम मरीज पहुंचे। दवा के तीनों काउंटरों पर लंबी लाइन नहीं दिखी। ब्लड की जांच कराने के लिए पैथोलॉजी में मरीजों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा, लेकिन इमरजेंसी में मरीजों की संख्या अधिक रही। सीएमएस डॉ. पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि बारिश के कारण ओपीडी में कम मरीज पहुंचे, लेकिन जो भी मरीज आए, उनका इलाज किया गया।