{"_id":"680fd20aed53ba20f60a2dd7","slug":"an-innocent-child-died-of-diarrhea-and-an-old-man-died-of-heart-attack-raebareli-news-c-101-1-slko1033-132011-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: मासूम की डायरिया व वृद्ध की हॉर्टअटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: मासूम की डायरिया व वृद्ध की हॉर्टअटैक से मौत
Tue, 29 Apr 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में जांच रिपोर्ट लेने के लिए लगी भीड़।
रायबरेली। जिले में बुखार और डायरिया का कहर बढ़ गया है। बीते शुक्रवार को डायरिया के चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए डेढ़ साल के मासूम की इलाज के दौरान सोमवार सुबह मौत हो गई। हॉर्टअटैक से एक वृद्ध ने दम तोड़ दिया। इमरजेंसी में पहुंचे बुखार और डायरिया के 21 मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। ओपीडी में भी सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही।
शहर के बड़ा बहराना निवासी फैजा (डेढ़ साल) पुत्री हलीम को डायरिया के चपेट में आने के बाद बीती 25 अप्रैल को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया था। सोमवार सुबह इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। हार्टअटैक के बाद डलमऊ क्षेत्र के हाजीपुर निवासी रामदीन (65) पुत्र रामधनी को सोमवार को तड़के जिला अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया। इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद मरीज की मौत हो गई।
उधर, डायरिया व बुखार के चपेट में आने के बाद इमरजेंसी पहुंचे रामेश्वर (72), प्रतिमा (32), शैलजा (17), राधिका (60), अनिरुद्ध (1), निशा (24), लाली (2), रामरती (67), खातून बानों (52), किरन (16), नीशू (31), रजनी (25), अयोध्या (50) समेत 21 मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन
उधर, ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। गर्मी अधिक होने के कारण सुबह से ही लोग परचा बनवाने के लिए पहुंच गए। ओपीडी कक्षों के बाहर मरीजों की कतार लगी। इसके अलावा दवा काउंटर और पैथोलॉजी में मरीजों को पसीना बहाना पड़ा।
सीएमएस डॉ. प्रदीप अग्रवाल का कहना है कि गर्मी बढ़ने के कारण उल्टी-दस्त और बुखार के मरीज बढ़े हैं। अस्पताल में मरीजों को भर्ती करके इलाज के पर्याप्त बंदोबस्त हैं। लोग धूप में निकलने से बचें। समस्या होने पर अस्पताल पहुंचकर इलाज कराएं।