फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ambulances did not reach, women delivered by washing dhoti on the roadside

नहीं पहुंची एंबुलेंस, सड़क किनारे महिलाओं ने धोती लगाकर कराया प्रसव

Sat, 05 Sep 2020 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Ambulances did not reach, women delivered by washing dhoti on the roadside
रायबरेली। खीरों क्षेत्र के शंकर बक्शखेड़ा मजरे सगुनी की पूनम शुक्रवार को प्रसव पीड़ा से करीब ढाई घंटे तक कराहती रही। काफी इंतजार के बाद भी एंबुलेंस की सुविधा न मिलने के बाद पति रावेंद्र उसे बाइक से ही लेकर जिला अस्पताल के लिए चल पड़ा। रास्ते में लालपुर गांव के पास प्रसव पीड़ा बढ़ने के बाद महिलाओं से सड़क के किनारे ही धोती लगाकर किसी तरह प्रसव कराया। जच्चा-बच्चा स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के शंकर बख्शखेड़ा गांव निवासी पूनम पत्नी रावेंद्र गौतम को शुक्रवार को प्रसव पीड़ा हुई तो पति उसे सीएचसी खीरों लेकर पहुंचा, लेकिन कोरोना संक्रमित कई मरीजों के मिलने के कारण सीएचसी के सील होने के बाद उसे भर्ती नहीं किया गया। जिला अस्पताल ले जाने के लिए पति ने 102, 108 व 112 नंबर पर कई बार फोन करके एंबुलेंस की मांग की। वह ढाई घंटे तक एंबुलेंस आने का इंतजार करता रहा, लेकिन कोई एंबुलेंस नहीं पहुंची।
विज्ञापन

पत्नी को दर्द बढ़ने पर रावेंद्र बाइक से ही पत्नी को जिला अस्पताल के लिए निकल पड़ा। सीएचसी से करीब दो किलोमीटर दूर खीरों रायबरेली मार्ग पर लालपुर गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास पूनम को तेज दर्द शुरू हो गया। इसके बाद पति रावेंद्र ने आसपास के घरों में मौजूद महिलाओं को बुलाया। महिलाओं ने चारों तरफ साड़ी का घेरा बनाकर सड़क के किनारे महिला को प्रसव कराया। पूनम ने सड़क के किनारे बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे के जन्म के बाद जच्चा-बच्चा सुरक्षित होने पर पति रावेंद्र गौतम ने प्रसव में सहयोग करने वाली महिलाओं को धन्यवाद दिया। प्रभारी निरीक्षक खीरों राजेश सिंह ने बताया कि डायल 112 पर कोई भी सूचना दी जा सकती है, लेकिन कंट्रोल रूम द्वारा उक्त सूचना पुलिस के स्थान पर संबंधित विभाग को स्थानांतरित कर दीं जाती है। एंबुलेंस न पहुंचने की जिम्मेदारी पुलिस के बजाय स्वास्थ्य विभाग की है। यदि महिला व बच्चे को जन्म के बाद का टीका नही लगा हो तो जच्चा व बच्चा को लालगंज भेजकर टीकाकरण करवाने की व्यवस्था खीरों पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed