{"_id":"6253143b91864a35e82b267c","slug":"ambulance-raibaraily-news-lko625510964","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस में प्रसूताओं ने दिया बच्चों को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस में प्रसूताओं ने दिया बच्चों को जन्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र की दो प्रसूताओं का एंबुलेंस में प्रसव कराया गया। एंबुलेंस के ईएमटी व आशा बहुओं ने सतर्कता के साथ प्रसव कराया। प्रसव के बाद दोनों जच्चा-बच्चा को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
शनिवार रात पूरनमऊ की रूबी पत्नी अंश को प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो परिवारीजनों ने एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस से लेकर जाते समय रामचंद्रपुर के पास पीड़ा तेज होने लगी। इस पर एंबुलेंस के चालक अजय सिंह व ईएमटी ओंकार ने आशा बहू सुमन की मदद से प्रसव कराया। महिला ने बेटे को जन्म दिया।
वहीं रविवार तड़के हादीपुर मजरे पचखरा गांव की रीता पत्नी सुनील कुमार को भी प्रसव पीड़ा तो एंबुलेंस पहुंची और सीएचसी जाने लगी। इस दौरान रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ गई। एंबुलेंस कर्मियों ने आशा बहू नीलम के सहयोग से प्रसव कराया। महिला ने बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन
प्रसव के बाद दोनों प्रसूताओं को बच्चे के साथ सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि दो महिलाओं का एंबुलेंस में प्रसव हुआ है।