फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Also convicted in enforcement of JE RDA implicated in Ghaziabad plots

गाजियाबाद के भूखंडों में फंसा जेई आरडीए के प्रवर्तन में भी दोषी करार

Thu, 03 Sep 2020 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Also convicted in enforcement of JE RDA implicated in Ghaziabad plots
रायबरेली। गाजियाबाद जिले में स्वर्ण जयंतीपुरम आवासीय योजना के भूखंडों के पुर्नआवंटन के घपले में फंसे अवर अभियंता सुनील कुमार त्यागी रायबरेली विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन कार्य में भी प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए हैं। विभागीय कार्रवाई के लिए राज्यपाल से स्वीकृति मिलने के बाद आवास एवं शहरी नियोजन अनुभाग-9 के प्रमुख सचिव ने लखनऊ विकास प्राधिकरण के मुख्य अभियंता को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन

गाजियाबाद में तैनाती के दौरान जेई सुनील कुमार त्यागी ने स्वर्ण जयंतीपुरम आवासीय योजना में भूखंडों के आवंटन में जमकर मनमानी की थी। भूखंडों के पुर्नबहाली व पुर्नआवंटन की आड़ में मनमानी में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने के बाद विभागीय कार्रवाई के मेरठ के आयुक्त को जांच दी गई थी। गाजियाबाद के बाद यहां आए जेई त्यागी वर्तमान समय में प्रवर्तन का कार्य देख रहे हैं। गाजियाबाद के भूखंडों के घपले की जांच पूरी ही नहीं हुई कि जेई के खिलाफ दूसरी विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

अवर अभियंता ने शहर के अबुल हसन नदवी आवासीय कॉलोनी के सामुदायिक भूखंड पर अवध एजूकेशनल सोसायटी द्वारा कराए जा रहे निर्माण की आरडीए को असत्य सूचना दे दी थी। मामला शासन स्तर पर पहुंचने के बाद जांच के आदेश दिए गए थे। आरडीए के एई एम अहमद आदि की टीम की जांच में जेई सुनील त्यागी दोषी पाया गया। उपाध्यक्ष ने कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद आवास एवं शहरी नियोजन अनुभाग-9 के प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने जेई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए राज्यपाल से स्वीकृति लेने के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण के मुख्य अभियंता को जांच सौंप दी है। उन्होंने जांच अधिकारी को दोषी जेई को भी अपनी बात रखने का मौका देने का निर्देश दिया है। साथ ही समय से जांच पूरी करके रिपोर्ट भी मांगी है। मामले में आरडीए के दोषी अवर अभियंता सुनील कुमार त्यागी का कहना है कि निर्माण का नियमानुसार चालान किया गया था। कोई असत्य सूचना नहीं दी थी।

आरडीए के अवर अभियंता सुनील त्यागी के संबंध में कई शिकायतें आ चुकी हैं। मामले में आवास एवं शहरी नियोजन अनुभाग से बात की जाएगी। प्रवर्तन कार्य में दोषी अवर अभियंता को आरडीए के प्रवर्तन कार्य से हटाया जाएगा।-वैभव श्रीवास्तव, डीएम/उपाध्यक्ष आरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed