फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Allegations of a girl being forced to convert her religion create uproar

Raebareli News: युवती का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, हंगामा

Thu, 11 Dec 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 11 Dec 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Allegations of a girl being forced to convert her religion create uproar
रायबरेली। युवती का धर्म परिवर्तन कराने के मामले को लेकर बुधवार को हिंदू संगठनों ने महिला थाने में हंगामा किया। पति का आरोप है कि लखनऊ का एक युवक पत्नी को भगा ले गया और धर्म परिवर्तन करा दिया। पत्नी के सहयोग से आरोपी ने उसके घर से तीन लाख कीमत के जेवर भी अपने पास रख लिए हैं। हालांकि, युवती प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही। युवती के बालिग होने का हवाला देते हुए उसे प्रेमी के साथ जाने दिया गया।
विज्ञापन


महराजगंज इलाके के रहने वाले युवक के मुताबिक उसकी शादी 23 मार्च 2022 को क्षेत्र की रहने वाली युवती के साथ हुई थी। डेढ़ साल पहले उसकी पत्नी लखनऊ जिले के पीजीआई थाना क्षेत्र के एकता नगर कल्ली पश्चिम गांव निवासी एक युवक के साथ चली गई थी। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी अपने साथ घर से तीन लाख कीमत के जेवरात भी उठा ले गई थी। घटना की तहरीर पुलिस को दी थी। पुलिस ने बुधवार को पत्नी को खोज लिया।
विज्ञापन


पति का आरोप है कि युवक ने जबरन उसकी पत्नी का धर्म परिवर्तन करा दिया है। शादी के पहले प्रेमी ने उसकी पत्नी के साथ शारीरिक शोषण किया था। मामले में प्रेमी को जेल भी भेजा गया था। इसकी जानकारी होते ही हिंदू संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता महिला थाने पहुंचकर गए और हंगामा किया। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमी अहमद हुसैन ने बताया कि युवती और वह दोनों लखनऊ में पढ़ते थे। दोनों के बीच दोस्ती है। युवती के नाबालिग होने पर उन्हें जेल भेजा गया था। बिना मर्जी के युवती की शादी कराई गई थी। युवती का कहना था कि वह प्रेमी के साथ ही रहेगी। महिला थाना प्रभारी पुष्पा शर्मा ने बताया कि युवती बालिग है। उसने प्रेमी के साथ रहने की बात कही। इस पर उसे प्रेमी के साथ जाने दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed