फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Allahabad, Varanasi and Lucknow teams in the next round

इलाहाबाद, वाराणसी और लखनऊ की टीमें अगले दौर में

Sat, 19 Dec 2015 11:44 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
जिसमें डीएफए इलाहाबाद, मांझी फुटबाल अकादमी वाराणसी और यूनाइटेड क्लब लखनऊ की टीम ने जीत दर्ज करा अगले दौर में प्रवेश लिया।
विज्ञापन


पहला मैच रेनू स्पोर्टिंग क्लब कानपुर (नीली जर्सी) और डीएफए इलाहाबाद (सफेद जर्सी) के बीच खेला गया। खेल के 42वें मिनट में अग्रिम पंक्ति में खड़े डीएफए इलाहाबाद टीम के खिलाड़ी रजत ने गोल करके अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी।

यही खेल का निर्णायक स्कोर रहा। इस तरह डीएफए इलाहाबाद की टीम ने 1-0 से जीत लिया। दूसरा मैच मांझी फुटबाल अकादमी वाराणसी (पीली जर्सी) और डीएफए रायबरेली (नीली जर्सी) के बीच खेला गया।
विज्ञापन


मध्यांतर के पूर्व के खले के 26वें मिनट में बनारस टीम के अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ी गौरव ने अपनी टीम के लिए पहला गोल किया। उसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने गोल करने के कई प्रयास किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन कोई भी टीम किसी पर गोल नहीं कर सकी। इस तरह यह मैच मांझी फुटबाल अकादमी वाराणसी की टीम ने यह मैच 1-0 से जीत लिया।

तीसरा मैच यूनाइटेड क्लब लखनऊ और गोल्डेन स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया। खेल के 26वें मिनट में लखनऊ टीम को कार्नर किक मिली।

जिस पर मो. मोईन ने हेड से गोल करके अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। मध्यांतर के बाद के खले में लखनऊ टीम के खिलाड़ी को कानपुर टीम के रक्षक डेविड जार्न द्वारा पेनाल्टी क्षेत्र में गलत तरीके से राके जाने पर निर्णायक ने उसे लाल कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर कर दिया।

वहीं लखनऊ टीम के खिलाड़ी को पेनाल्टी किक दी। जिस पर 47वें मिनट में लखनऊ टीम के खिलाड़ी पंकी ने गोल करते हुए अपनी टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी।

खेल के 54वें मिनट में लखनऊ टीम के खिलाड़ी ने तीसरा गोल करते हुए अपनी टीम को 3-0 से विजय दिला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed