फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   All seats in the constituency over to Congress

संसदीय क्षेत्र की सभी सीटें होंगी कांग्रेस के हवाले

Sun, 29 Jan 2017 12:20 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 29 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
All seats in the constituency over to Congress
congress logo - फोटो : demo
आखिरकार कांग्रेस-सपा के बीच टिकटों को लेकर जारी संस्पेंस पर शनिवार को विराम लग गया। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस व सपा के बड़े नेताओं में इस बात पर सहमति बन गई है कि रायबरेली की पांचों सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार ही विरोधी दलों से दो-दो हाथ करेंगे।
विज्ञापन


दोनों पार्टियों के हाईकमान की हुई बातचीत के बाद सिर्फ रायबरेली ही नहीं, बल्कि अमेठी के सभी सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों के लड़ने की हरी झंडी दे दी गई है। इस बदलाव से कांग्रेस नेताओं के माथे की शिकन दूर हो गई है। 
विज्ञापन


सपा और कांग्रेस में गठबंधन होने के बाद भी रायबरेली की पांच सीटों पर चुनाव लड़ने का तालमेल नहीं बन रहा था। यहां तक कि सपा की ओर से ऊंचाहार से कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय, सरेनी से देवेंद्र प्रताप सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में टिकटों को लेकर संस्पेंस और गहरा गया था। शनिवार को दोनों पार्टियों के बीच सीटोें को लेकर आखिर सहमत बन गई बताई गई है। नतीजतन जिले की पांच सीटों रायबरेली, बछरावां, हरचंदपुर, सरेनी और ऊंचाहार में टिकटों की स्थिति साफ हो गई।

यहां पर कांग्रेस के प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में उतारे जाएंगे। वहीं इस फैसले से कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं में उत्साह भर गया है। सीटों पर दूर हुए संस्पेंस के बाद अब कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा की जानी है। ऐसे में किस सीट से किस उम्मीदवार को टिकट मिलेगा, इसकी तस्वीर भी जल्द साफ होेने वाली है।

नामांकन प्रक्रिया में महज एक दिन शेष है, ऐसे में उम्मीद है कि जल्द उम्मीदवारोें की घोषणा भी हो जाएगी। कांग्रेस की ओर से बछरावां विस सीट से सुशील पासी को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया था, लेकिन इस पर यह कहकर रोक लगा दी गई कि सभी प्रत्याशी एक साथ घोषित किए जाएंगे।

वहीं इस फैसले से सपा के घोषित दावेदारों और संभावित उम्मीदवारों में मायूसी है। फिलहाल अपने गढ़ में कांग्रेस को पांच सीटें मिल गई हैं। इससे जहां नेताओं में खुशी है, वहीं उन पर सीट जीतने का दबाव भी होगा।

बड़े स्तर पर भले ही कांग्रेस-सपा का गठबंधन हो गया हो, लेकिन सपा का वोट बटोरना कांग्रेस के लिए आसान नहीं होगा। पिछले चुनाव को देखा जाए तो न तो कांग्रेस ने सपा के लिए और न ही सपा ने कांग्रेस के लिए खुलकर प्रचार किया था।

ऐसे में सपा के वोटों को अपने पाले में कांग्रेस कैसे खींचेगी, यह यक्ष प्रश्न होगा। जाहिर है कि बाकी दल सपा के वोट बैंक को हर तरीके से हासिल करने की पुरजोर कोशिश करेंगे।समाजवादी पार्टी में जिन उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई थी, वे तो खुश थे, लेकिन जिन सीटों पर घोषणा नहीं हुई थी, वहां के दावेदार सपा से नाराज थे।

 

अब पांचों सीटें कांग्रेस के खाते में जाने से एक बार फिर समीकरण बदल गए हैं। ऐसे में टिकट वाले सपा प्रत्याशियों का कहीं और समायोजन किया जाएगा, यह उनको मौका नहीं मिलेगा, या फिर कोई बड़ी जिम्मेदारी देकर उनको शांत किया जाएगा।


 

लेकिन जिन दावेदारों को टिकट ही नहीं मिला था, वे कहां जाएंगे, इस पर अभी असमंजस की स्थिति है। बछरावां के वर्तमान विधायक रामलाल अकेला 31 जनवरी को बड़ी सभा करने वाले हैं। जाहिर है कि वे कोई न कोई गुल जरूर खिलाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed