फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Akhand India map made in Rangoli

रंगोली में बनाया अखंड भारत का नक्शा

Tue, 07 Dec 2021 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Akhand India map made in Rangoli
शिवगढ़ (रायबरेली)। जनता इंटर कॉलेज गूढ़ा में सोमवार को अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। रंगोली के माध्यम से बनाया गया अखंड भारत का नक्शा आकर्षण का केंद्र रहा। अखंड भारत के नक्शे में पाकिस्तान, भूटान, बांग्लादेश, तिब्बत व अफगानिस्तान को भी दर्शाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदीप त्रिवेदी ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव के कार्यक्रम चल रहे हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि वे देश के कर्णधार होंगे। सभी को अच्छी पढ़ाई करके देश के लिए कुछ न कुछ काम करना है। प्रधानाचार्य रमेश सिंह ने बताया कि भारत विश्व गुरु है, गुरु रहेगा।
विज्ञापन

आज पूरे विश्व में भारत की चर्चा होती है। जो देश पहले भारत की आलोचना किया करते थे, आज वे भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। छात्र-छात्राओं ने भारत माता की आरती की और वंदेमातरम प्रस्तुत किया। इस मौके पर रामनरेश सिंह, रामजी जायसवाल, विनय त्रिवेदी, शिवपाल यादव, हरिकेश सिंह, रामेश्वर सिंह व मधुमय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed