फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Akash, Sheelam, Aarush, Kavita won

आकाश, शीलम, आरूष, कविता ने बाजी मारी

Sun, 26 Sep 2021 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Akash, Sheelam, Aarush, Kavita won
रायबरेली। स्काउट भवन परिसर में रविवार को आयोजित नौवीं डिस्ट्रिक्ट योगा चैंपियनशिप का शुभारंभ अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शुक्ला ने किया। इसमें हर आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर मेडल जीते।
विज्ञापन

बालक-बालिकाओं के साथ ही युवकों और बुजुर्गों ने भी प्रतिभाग किया। देर शाम समापन पर मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वेंद्र सिंह चौहान, संरक्षक शशिकांत शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

बालकों की आठ से दस वर्ष आयु वर्ग में आकाश प्रथम, दीपांशु द्वितीय, दक्ष सिंह तृतीय, बालिका में शीलम प्रथम, पायल द्वितीय, परी तृतीय रही। इसी तरह 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग में बालकों में आरूष को प्रथम, अभिराज को द्वितीय, बालिकाओं में कविता को प्रथम, दिव्यांशी को द्वितीय, महिमा को तृतीय, 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग में बालकों में अनुराग सिंह को प्रथम, शौर्य सिंह सौरभ को द्वितीय, ज्ञानेंद्र को तृतीय, बालिकाओं में सृष्टि को प्रथम, अंशिका को द्वितीय, अपूर्णा को तृतीय, 14 से 16 वर्ष आयु वर्ग में बालकों में अंकित को प्रथम, आदर्श को द्वितीय, अनुराग को तृतीय, बालिकाओं में सृष्टि सोनकर को प्रथम, आयुषी को द्वितीय, दिव्या को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिकाओं की 16 से 18 वर्ष आयु वर्ग में कशिश रावत को पहला और पलक सोनी को दूसरा स्थान मिला, जबकि 21 वर्ष आयु वर्ग में सोनी प्रथम रही। बालकों की 18 से 21 वर्ष आयु वर्ग में अनिल कुमार ने प्रथम स्थान अर्जित किया।

महिलाओं की 25 से 30 वर्ष आयु वर्ग में अर्चना प्रथम, पुरुषों में रविंद्र कुमार प्रथम, महिलाओं की 30 से 35 वर्ष आयु वर्ग में देविका पाठक प्रथम, पुरुषों में दुर्गेश कुमार मिश्र प्रथम रहे। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में नरेश ने बाजी मारी। जितेंद्र सिंह एवं परशुराम द्वितीय रहे। इस मौके पर राजीव सिंह, मनीष, कामरान, संतोष पटेल, विवेक आदि मौजूद रहे। यूपी स्टेट योगा चैंपियनशिप 9 से 15 अक्तूबर तक बहराइच में आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed