{"_id":"69372de35248b506580d52ac","slug":"air-travel-crisis-trains-crowded-raebareli-news-c-101-1-slko1034-146455-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: हवाई उड़ानों का संकट, ट्रेनों में भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: हवाई उड़ानों का संकट, ट्रेनों में भीड़
Tue, 09 Dec 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
रायबरेली। हवाई उड़ानों के संकट का असर ट्रेनों में बढ़ी भीड़ से साफ नजर आ रहा है। भले ही जिले से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या नहीं बढ़ती है, लेकिन जिले से गुजरने वाली ट्रेनों में भीड़ दिख रही है। यात्रियों की दिक्कत को देखते हुए ही रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाई। हालांकि नियमित ट्रेनों के निरस्त होने और लेटलतीफी से यात्रियों की मुश्किलें भी बढ़ी हैं। यही वजह रही कि रेलवे स्टेशनों पर काफी हलचल नजर आई।
सोमवार को बनारस और देहरादून के बीच दौड़ने वाली जनता मेल (अप-डाउन दोनों) के साथ ही शक्ति नगर से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस रद्द होने के कारण नहीं आई। ऋषिकेश जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को प्रयागराज से ही विलंब से चलाया गया, जिससे यह ट्रेन तीन घंटे विलंब से पहुंची। पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस व हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल एक घंटे, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर पौन घंटे और गोरखपुर-प्रयागराज वंदेभारत 15 मिनट विलंब से पहुंची।
जम्मू तवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर व लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से आई। रविवार को देर रात प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर पौने पांच घंटे, नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पौने तीन घंटे, बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे, कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि हवाई उड़ानों के संकट को देखते हुए यात्रियों को आवागमन में सुविधा देने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। जरूरत पड़ी तो आगे भी व्यवस्था कराने पर विचार किया जाएगा।
नई दिल्ली के लिए दौड़ी आरक्षित स्पेशल ट्रेन
रायबरेली। हवाई उड़ानों के संकट को देखते हुए रेलवे ने लगातार दूसरे दिन भी एक स्पेशल ट्रेन दौड़ाई। रविवार की तरह सोमवार को भी वाराणसी से नई दिल्ली के लिए आरक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई गई, जो शाम लगभग साढ़े छह बजे रायबरेली पहुंची। इस स्पेशल ट्रेन में सिर्फ 16 कोच ही रहे, जिनमें थर्ड एसी और सेकंड एसी शामिल है।
यह ट्रेन मंगलवार को नई दिल्ली से वाराणसी के लिए लौटेगी। दूसरी तरफ रविवार को वाराणसी से चलाई गई स्पेशल ट्रेन में 20 कोच लगे थे, जिनमें फर्स्ट एसी, सेकंड एसी, थर्ड एसी के साथ स्लीपर और सामान्य कोच भी शामिल थे। यह स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से सोमवार की रात रायबरेली लौटी और वाराणसी चली गई। स्पेशल ट्रेन के चलने से हवाई उड़ानों के संकट से जूझ रहे उन यात्रियों को काफी राहत मिली, जो नई दिल्ली और वाराणसी के बीच सफर करना चाहते हैं। दूसरे दिन स्पेशल ट्रेन में सिर्फ एसी कोच लगे रहे। स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच हटा दिए गए।