फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   aiims

Raebareli News: एफिनिटी-2022 का आगाज, 100 मीटर दौड़ में एमबीबीएस छात्र दीपेश ने मारी बाजी

Mon, 12 Dec 2022 06:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
aiims
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में रविवार को एफिनिटी-2022 का शानदार आगाज हुआ। मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र छात्राओं ने खेल में पसीना बहाकर दमखम दिखाया। किसी ने दौड़ लगाकर तो किसी ने वालीबॉल में तगड़ा शॉट लगाकर टीम को जीत दिलाई। 100 मीटर दौड़ में एमबीबीएस छात्र दीपेश ने पहला मुकाम हासिल किया। एम्स में पहले दिन क्रिकेट, वालीबॉल फुटबॉल में छात्र-छात्राओं ने जोश दिखाया।
विज्ञापन

एम्स में सुबह प्रार्थना के साथ डॉ. तरुण और डॉ. अभय ने कार्यक्रम की शुरुआत कराई। सबसे पहले क्रिकेट प्रतियोगिता कराई गई। इसमें हाउस-ए स्लाईथिन ग्रुप ने जीत हासिल की। हाउस-सी हफलपफ ग्रुप उपविजेता रहा। फुटबॉल में हाउस-ए स्लाईथिन ग्रुप ने जीती। हाउस सी उपविजेता रहा।
विज्ञापन

क्रिकेट में खुशी यादव के 62 रनों की बदौलत हाउस बी ग्रिफाइनडॉलर ग्रुप को जीत हुई। खुशी यादव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। छात्राओं की वॉलीबॉल में भी ग्रिफाइनडॉलर ग्रुप ने जीत हासिल की। ग्रुप ने 15-11 और 15 -9 के अंतर से विजेता बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों के वॉलीबॉल में रेवेक्लो ग्रुप ने 15-9 और 15-12 के अंतर से जीत हासिल की। छात्र वर्ग की 100 मीटर दौड़ में एमबीबीएस छात्र दीपेश ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि अनिल कुमार को दूसरा व रोहित मीणा को तीसरा स्थान मिला।
खेल सचिव शाहिद शेख ने बताया कि एफिनिटी 2022 में पहले दिन मेडिकल के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन किया। सभी में प्रतियोगिता जीतने का जोश और जज्बा दिखा। आखिरी समय तक प्रतियोगिता को जीतने के लिए पसीना बहाया।

एफिनिटी-2022 में आज होने वाले कार्यक्रम
खेल सचिव शाहिद शेख ने बताया कि एम्स के एफिनिटी-2022 में 12 दिसंबर को सुबह सात से 10 बजे तक क्रिकेट व फुटबाल प्रतियोगिता। नौ से 12 बजे तक बॉस्केटबाल , 12 से दो बजे तक वॉलीबॉल व बॉस्केटबाल प्रतियोगिता होगी। दोपहर साढ़े 12 से पौने तीन बजे तक मेंहदी प्रतियोगिता होगी। रात में आर्ट प्रदर्शनी, सोलो सिंगिंग, ग्रुप डांस का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed