{"_id":"6ade61c76ad76953880f52a5","slug":"sarees-distributed-to-1500-women-raebareli-news-c-101-1-slko1031-170760-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: 1,500 महिलाओं को बांटी साड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: 1,500 महिलाओं को बांटी साड़ियां
Mon, 26 Oct 2026 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
आईटीआई मैदान पर आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मानित हुई महिलाओं के साथ सदर विधायक अदिति सिंह
रायबरेली। शहर के आईटीआई मैदान में रविवार को शिवाजीनगर-आईटीआई से बालापुर स्थित श्रीअभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर भाजपा नगर मंत्री अनुराग सिंह गोलू की पहल पर मातृशक्ति सम्मान समारोह भी हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा सदर विधायक अदिति सिंह ने सड़क का लोकार्पण करने के साथ करवा चौथ से पहले करीब 1,500 महिलाओं को साड़ियां भेंट कर सम्मानित किया।
विधायक अदिति सिंह ने कहा कि सड़क की हालत खराब होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। स्थानीय नागरिकों की मांग पर सड़क का निर्माण कराया गया है। इससे मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय लोगों को सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि करवा चौथ से पहले मातृशक्ति के सम्मान में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विवेक शुक्ला, अरुण विश्वकर्मा, आशुतोष पांडेय, सुरेश यादव और नरेंद्र द्विवेदी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।