{"_id":"6ade63258e041ff7e6099594","slug":"5607-candidates-did-not-turn-up-for-the-pet-raebareli-news-c-101-1-slko1034-170745-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: पीईटी देने नहीं आए 5,607 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: पीईटी देने नहीं आए 5,607 अभ्यर्थी
Mon, 26 Oct 2026 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी।
रायबरेली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार को जिले के 24 केंद्रों पर कराई गई। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 19,488 अभ्यर्थियों में से 13,881 उपस्थित रहे, जबकि 5,607 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहे। प्रवेश द्वार पर पुलिस की निगरानी में अभ्यर्थियों की सघन तलाशी के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया।
जिले में ज्यादातर परीक्षा केंद्र शहरी क्षेत्र में बनाए गए थे। इसके अलावा अटौरा बुजुर्ग, देदौर, खागीपुर सड़वा, गंगागंज, हरचंदपुर, लालगंज, सलोन, मुराईबाग, महराजगंज, चंदौली, ऐहार और सतांव समेत अन्य क्षेत्रों में भी केंद्र बनाए गए। परीक्षा तीन दिन में छह पालियों में आयोजित की जाएगी। पहले दिन रविवार को पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक हुई। दूसरे दिन 30 अक्तूबर और तीसरे दिन एक नवंबर को दो-दो पालियों में परीक्षा प्रस्तावित है।
परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल, त्रिपुला समेत कई केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परीक्षा को सुचारु, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमण कर निगरानी करते रहे।
विज्ञापन
पहली पाली में 2,814 अभ्यर्थी अनुपस्थित
जिलाधिकारी के अनुसार, पहली पाली में पंजीकृत 9,744 अभ्यर्थियों में से 6,930 उपस्थित हुए, जबकि 2,814 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में भी 9,744 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 6,951 ने परीक्षा दी और 2,793 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह दोनों पालियों में कुल 13,881 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।