फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Gaurav became the president in Rahi, and Surya Prakash became the president in Harchandpur

Raebareli News: राही में गौरव व हरचंदपुर में सूर्य प्रकाश बने अध्यक्ष

Mon, 26 Oct 2026 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 26 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Gaurav became the president in Rahi, and Surya Prakash became the president in Harchandpur
सलोन ब्लॉक संसाधन केंद्र में जूनियर हाईस्कूल ​शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित पदा​धिकारी।
रायबरेली। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी के चुनाव रविवार से शुरू हो गए। पहले दिन छह विकास क्षेत्रों में चुनाव कराए गए। ऊंचाहार, सतांव, सरेनी और सलोन में सभी पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए, जबकि राही और हरचंदपुर में मतदान हुआ। राही में गौरव यादव ने तीन मतों से और हरचंदपुर में सूर्य प्रकाश गौतम ने 73 मतों से अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर विकास क्षेत्रों में नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं। सरेनी में सुशील कुमार त्रिपाठी अध्यक्ष, शिव बहादुर मंत्री और सुनील कुमार पाल कोषाध्यक्ष चुने गए। सतांव में उमाशंकर चौधरी अध्यक्ष, योगेंद्र सिंह मंत्री और शैलेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। ऊंचाहार में अजित प्रताप सिंह अध्यक्ष, प्रीति जायसवाल मंत्री और राहुल मिश्रा कोषाध्यक्ष चुने गए। वहीं, सलोन में साधना शर्मा अध्यक्ष, मो. आजम मंत्री और कदिर अहमद कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन


जिला कोषाध्यक्ष शिवशरण सिंह ने बताया कि राही विकास क्षेत्र में चुनाव पर्यवेक्षक सुनील यादव और निर्वाचन अधिकारी आशीष तिवारी की देखरेख में मतदान कराया गया। अध्यक्ष पद पर गौरव यादव ने राकेश कुमार को तीन मतों से हराया। महामंत्री पद पर अपराजिता अवस्थी ने राहुल बाजपेयी को एक मत से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर दिग्विजय को 38 और मनोज शर्मा को 37 मत मिले। महिला उपाध्यक्ष पद पर मंजू सिंह को 38 और राजश्री त्रिपाठी को 34 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर अमर सिंह निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला महामंत्री सियाराम सोनकर ने बताया कि हरचंदपुर में चुनाव पर्यवेक्षक नागेंद्र सिंह और निर्वाचन अधिकारी राकेश पटेल की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर सूर्य प्रकाश गौतम को 108 और बाबू नेत्रपाल को 35 मत मिले। इस तरह सूर्य प्रकाश 73 मतों से विजयी रहे। मंत्री पद पर जागेश्वर और कोषाध्यक्ष पद पर खुर्शीद अहमद सहित अन्य पदों पर भी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। सोमवार को नगर क्षेत्र के अलावा रोहनिया, बछरावां, लालगंज, शिवगढ़ और डीह विकास क्षेत्रों में चुनाव कराए जाएंगे।

सलोन ब्लॉक संसाधन केंद्र में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।

सलोन ब्लॉक संसाधन केंद्र में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।

सलोन ब्लॉक संसाधन केंद्र में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।

सलोन ब्लॉक संसाधन केंद्र में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed