{"_id":"5d0fc03e8ebc3e6ba5176db6","slug":"after-the-red-signal-the-cargo-was-also-increased-raibaraily-news-lko4668992168","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेड सिग्नल के बाद भी बढ़ा दी थी मालगाड़ी, दोनों पायलट सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेड सिग्नल के बाद भी बढ़ा दी थी मालगाड़ी, दोनों पायलट सस्पेंड
विज्ञापन
रायबरेली। झारखंड से ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी आ रही मालगाड़ी के लोको पायलट और असिस्टेंट लोको पायलट को लापरवाही में निलंबित कर दिया गया है। दोनों चालकों की लापरवाही की वजह से अरखा स्टेशन के पास रेड सिग्नल के बावजूद मालगाड़ी आगे निकल आई थी। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई थी। जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई।
मामला 12 जून का है। झारखंड के धनबाद से कोयला लेकर एक मालगाड़ी ऊंचाहार एनटीपीसी आ रही थी। अरखा स्टेशन से पहले रेलवे गेट संख्या 42-सी खुला हुआ था। इसका होम सिग्नल भी रेड था, लेकिन ड्राइवर ने ध्यान नहीं दिया और रेड सिग्नल को अनदेखा करते हुए आगे बढ़ गया। मामला रेलवे के उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो मंडल रेल प्रबंधक ने लापरवाही की जांच के लिए अधिकारियों की तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी।
जांच समिति ने अपनी छानबीन के दौरान मालगाड़ी पर चल रहे स्टाफ के साथ ही अरखा और ऊंचाहार स्टेशनों व आउटर पर तैनात कर्मचारियों समेत नौ लोगों के अलग-अलग बयान दर्ज किए। जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर इस लापरवाही के लिए लोको पायलट एनके सिंह और सहायक लोको पायलट विकास कुमार को जिम्मेदार माना गया। वरिष्ठ मंडल यांत्रिकी अभियंता विपिन सिंह ने बताया कि रेल सिग्नल तोड़ने के मामले में मालगाड़ी के दोनों पायलटों को निलंबित कर दिया गया है।