फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   After the altercation, the wife went to her maternal home, then the husband gave his life.

कहासुनी के बाद पत्नी मायके गई तो पति ने जान दे दी

Mon, 28 Mar 2022 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
After the altercation, the wife went to her maternal home, then the husband gave his life.
रायबरेली में सोमवार को डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सूरजपुर बनापार गांव में श्रमिक की मौत के बाद रोते- - फोटो : RAIBARAILY
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के सूरजपुर बनापार गांव में सोमवार की सुबह एक अधेड़ का शव संदिग्ध हालत में उसके घर के अंदर फांसी पर लटका मिला। इसकी जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। लोगों का कहना है कि आपस में कहासुनी के बाद पत्नी मायके चली गई तो पति ने जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार (46) मजदूरी करता था। चार दिन पहले शराब पीकर जब घर आया तो पत्नी सुनीता से विवाद हो गया। इस पर पत्नी अपने पांच बच्चों को लेकर मायके उधमपुर चली गई। पति अकेले घर पर था। सोमवार की सुबह घर के अंदर छत में लगी कुंडी से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब आसपास के लोगों को पता चला, तो सूचना उसकी पत्नी को दी गई।
विज्ञापन

धर्मेंद्र की मौत के बाद पत्नी सुनीता बेटे ऋतिक, रितेश, राकेश, अनशन, सम्मान एवं पुत्री जान्हवी का रो-रो कर हाल बेहाल है। कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने बताया कि जानकारी हुई है। जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed