फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   After spending 2.26 crores in Corona

कोरोना में 2.26 करोड़ खर्च करने के बाद अब सोनिया कराएंगी विकास

Wed, 29 Sep 2021 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
After spending 2.26 crores in Corona
रायबरेली। देश में 17वीं लोकसभा के गठन के सांसद सोनिया गांधी ने पहली किस्त मिलने के बाद 2.26 करोड़ की निधि जिले में कोरोना के मरीजों की जान बचाने में खर्च कर दी। जिला अस्पताल के सभी बेडों तक संजीवनी पहुंचाने के लिए प्लांट का काम चल रहा है।
विज्ञापन

निधि से जिले को विकास कार्यों के लिए दूसरी किस्त में 2.50 करोड़ रुपये मिले हैं। निधि आने के बार डीआरडीए ने सांसद सोनिया गांधी से विकास कार्य करवाने के लिए प्रस्ताव मांगे हैं। जल्द ही जिले में सांसद निधि से विकास शुरू होगा।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में नई सरकार का गठन होते ही सांसद सोनिया गांधी को वर्ष 2019-20 में सांसद निधि से ढाई करोड़ रुपये की पहली किस्त मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल कोरोना की पहली लहर में सोनिया ने कोरोना सुरक्षा उपकरणों व संसाधनों पर अपनी निधि से 1.33 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे। इस साल कोरोना की दूसरी लहर आने पर उन्होंने खाते में उपलब्ध 1.17 करोड़ रुपये कोरोना उपकरणों संसाधनों पर खर्च करने की संस्तुति कर दी थी।
सीएमओ ने 20 लाख रुपये की खरीद करने के बाद शेष धनराशि डीआरडीए को वापस कर दी थी। करीब 75 लाख की लागत से सांसद निधि से जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कराने का काम चल रहा है।
सांसद को निधि से विकास करवाने के लिए दूसरी किस्त के रूप में ढाई करोड़ रुपये रिलीज किए गए हैं। हालांकि सोनिया गांधी की ओर से विकास कार्यों के लिए कोई भी प्रस्ताव लंबित नहीं है। निधि मिलने के बाद डीआरडीए ने सांसद से विकास कार्यों के लिए अनुशंसा मांगी है। इसके लिए सांसद को पत्र भेजा गया है। जल्द ही प्रस्ताव आने के बाद विकास कार्य आरंभ कराए जाएंगे।
शिक्षक विधायक ने ऊंचाहार सीएचसी को दिए 20 लाख, प्रस्ताव मांगा
शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने सीएचसी ऊंचाहार को गोद लेने के बाद 20 लाख रुपये दिए हैं। विधायक का पत्र आने के बाद डीआरडीए से सीएमओ को पत्र भेजकर कार्यों के संबंध में प्रस्ताव मांगा गया है।
प्रस्ताव आते ही सीएमओ को निधि भेजकर ऊंचाहार सीएचसी में काम कराया जाएगा। इसके अलावा सदर विधायक अदिति सिंह पहले ही जिला महिला अस्पताल में ऑक्सीजन की व्यवस्था के लिए 50 लाख दे चुकी हैं।
एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह 50 लाख, बछरावां विधायक राम नरेश रावत 18 लाख और सरेनी विधायक धीरेंद्र सिंह 25 लाख रुपये दे चुके हैं। अमेठी के एमएलसी धीरज सिंह ने 25 लाख व स्नातक एमएलसी अवनीश सिंह ने भी 20 लाख रुपये दिए हैं।

सांसद निधि से दूसरी किस्त में रूप में ढाई करोड़ मिले हैं। विकास कार्यों के लिए सांसद को पत्र भेजकर प्रस्ताव मांगे गए हैं। जल्द ही प्रस्ताव आने के बाद निधि खर्च की जाएगी। सांसद निधि से 2.26 करोड़ कोरोना सुरक्षा संसाधनों व उपकरणों में खर्च किए गए हैं।
प्रेमचंद्र पटेल, परियोजना निदेशक डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed