{"_id":"5dd8266a8ebc3e54c548fa58","slug":"after-killing-the-woman-the-dead-body-was-thrown-in-a-field-filled-with-water-raibaraily-news-lko4937084151","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या करके शव पानी भरे खेत में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या करके शव पानी भरे खेत में फेंका
विज्ञापन
रायबरेली। फुरसतगंज थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या करके शव पानी भरे खेत में फेंक दिया। शुक्रवार सुबह इसकी जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। उसके चेहरे पर आंख के नीचे धारदार हथियार से चोट के निशान हैं।
सूचना मिलने पर अमेठी एएसपी, सीओ तिलोई व फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। फुरसतगंज-टेकारी संपर्क मार्ग पर हवाई अड्डा की बाउंड्री के बगल गुजरने वाली महमूदपुर माइनर के बगल में पूरे बंधन गांव के रहने वाले इंद्रबहादुर के खेत में पानी भरा है।
इसी खेत में सुबह एक 35 वर्षीय महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आसपास के ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। कुछ दूरी पर एक सब्जियों से भरा एक झोला मिला है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होने पर अमेठी के अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज, तिलोई क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह, फोरेंसिक टीम के अलावा थाना प्रभारी राजीव सिंह मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर जांच की।
महिला के चेहरे पर दाहिनी आंख के नीचे धारदार हथियार से चोट के निशान है। इलाकाई लोग उसके साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव यहां फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आसपास के ग्राम प्रधानों को बुलाकर महिला की पहचान कराई जा रही है।