{"_id":"5d9e2a418ebc3e93a9533153","slug":"after-killing-the-woman-the-body-was-thrown-into-the-well-fearing-rape-raibaraily-news-lko4859437191","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की हत्या करके शव को कुएं में फेंका, रेप की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की हत्या करके शव को कुएं में फेंका, रेप की आशंका
विज्ञापन
रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र में एक युवती की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया। बुधवार की शाम कुएं में उसका शव मिला तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने रेप के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की सही वजह सामने आने की बात कह रही है। गदागंज थाना क्षेत्र के सुदामापुर और पूरे तुलारामपुर गांव के बीच एक खेत स्थित कुएं में शाम को करीब 18 वर्षीय एक युवती का शव पड़ा लोगों ने देखा।
इसकी जानकारी चरवाहों को हुई तो उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर शव को बाहर निकाला। युवती का आधा शरीर सड़ चुका था।
जानकारी होने पर आसपास के लोगों का मजमा लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों का मानें तो जिस तरह युवती का शव पाया गया, उससे जाहिर है कि उसकी हत्या की गई। क्षेत्रीय लोग युवती के साथ रेप किए जाने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने स्थानीय लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। थानेदार धीरेंद्र यादव का कहना है कि युवती का शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। घटना की पड़ताल कराई जा रही है।