फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   After dispute the wife and the innocent were thrown into the well

मामूली विवाद के बाद पत्नी व मासूम को कुएं में धकेला

Fri, 14 Jan 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
After dispute the wife and the innocent were thrown into the well
खीरों (रायबरेली)। सादुल्लापुर गांव में गुरुवार शाम पति ने मामूली बात को लेकर न सिर्फ पत्नी की पिटाई की, बल्कि उसे मासूम के साथ कुएं में धक्का देकर गिरा दिया। इससे मासूम और महिला घायल हो गई।
विज्ञापन

महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पति का कहना है कि पत्नी ने विवाद के बाद खुद कुएं में छलांग लगा दी है।
सादुल्लापुर गांव निवासी रामकरन शहर में रहकर मजदूरी करता है। उसकी पत्नी माधुरी अपने तीन बच्चे दीपांशी, आयुषी और आयुष के साथ घर पर रहती है। तीन दिन पहले पति बाहर से घर आया था।
विज्ञापन

गुरुवार शाम रामकरन और उसकी पत्नी माधुरी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान रामकरन ने पत्नी माधुरी की पिटाई कर दी। जब वह मासूम आयुष को लेकर बाहर आई तो दरवाजे के पास कुएं में उसे धक्का देकर गिरा दिया। चीख सुनकर गांव के लोग दौड़े, तब तक पति भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किसी तरह महिला ओर मासूम को बाहर निकाला। कुएं में पानी न होने के कारण दोनों की जान बच गई, लेकिन गंभीर हालत में माधुरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed