फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   After a month and a half the market was buzzing, shops opened, people shopping

डेढ़ माह बाद बाजार हुआ गुलजार, खुली दुकानें, खरीदारी को जुटे लोग

Sat, 09 May 2020 09:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
After a month and a half the market was buzzing, shops opened, people shopping
रायबरेली। लॉकडाउन के डेढ़ माह बाद शनिवार को बाजार गुलजार हुआ। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों के कस्बों में एकल दुकानें खुली। दुकानें खुलने पर लोग बाजारों में पहुंचकर जरूरत के सामान की खरीदकारी की।
विज्ञापन

हालांकि कैपरगंज में ही कुछ भीड़ दिखी, बाकी स्थानों पर अधिक भीड़ नजर नहीं आई। इस दौरान कैपरगंज में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं रखा गया। सीओ सदर गोपीनाथ सोनी और सदर कोतवाल अतुल सिंह ने बाजार का जायजा लेकर लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

डीएम की ओर से एकल दुकानें खोलने के निर्देश जारी किए गए थे। सुबह से ही दुकानें खुल गई, लेकिन एकल दुकानें खोलने की वजह से पहले की तरह भीड़भाड़ नहीं दिखी। कैपरगंज में किराना, कॉस्टमेटिक, कपड़ा समेत अन्य दुकानों पर खरीददारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिठाई की भी खरीदारी लोगों ने की। सुपर मार्केट, जिला अस्पताल चौराहा, पुलिस लाइंस, सिविल लाइंस पर चहल-पहल कम दिखी। बाजार में खरीददारी के दौरान खरीदारी करने वाले लोग रहे हो या फिर दुकानदार। मास्क का प्रयोग करते नहीं देखे गए।

ग्राहक विनय शुक्ला, मनोज बारी का कहना है कि किराना का सामान बाजार लेने आए थे। बाजार खुलने से अब राहत मिली है। डेढ़ माह से राशन जुटा पाना मुश्किल हो रहा था सीओ का कहना है कि दुकानदारों और ग्राहकों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए खरीदारी करने के निर्देश दिए। उधर, राही ब्लॉक क्षेत्र के मुंशीगंज, ऊंचाहार, सलोन, बछरावां, हरचंदपुर, डलमऊ आदि क्षेत्रों में एकल दुकानें खुली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed