फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   administration

अपर मुख्य सचिव ने गांवों में ली कोरोना के कहर की थाह

Fri, 21 May 2021 07:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
administration
रायबरेली। जिले के नोडल अधिकारी और सहकारिता विभाग के अपर मुख्य सचिव एमवीएस रामी रेड्डी ने शुक्रवार को जिले के छह गांवों में पहुंचकर कोरोना के कहर की थाह ली।
विज्ञापन

गांवों में पहुंचकर उन्होंने गांव के लोगों से बात की और सभी को कोरोना को हराने के लिए जांच कराने के लिए प्रेरित किया। बन्नावा गांव में तो महिला प्रधान की आशा बहू से अपने सामने ही पल्स की जांच कराई। प्यारेपुर गांव में अधीक्षक डॉ. शरद कुशवाहा से जांच, टीकाकरण सहित अन्य जानकारी लेने के बाद संतोष जताया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव ने कहा कि कोरोना को हराने के लिए हम सभी को साथ होकर लडना होगा। गांव के लोग अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए थोड़ी भी समस्या होने पर जांच जरूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के शुरूआती दौर में जानकारी हो जाने पर मरीज को बचाया जा सकता है। हालत गंभीर होने पर इलाज संभव नहीं हो पाता है, इसलिए गांव के लोग समय से सजग हों और कोरोना से मिलकर लड़ें।
अपर मुख्य सचिव ने बछरावां ब्लॉक के बन्नावां में सबसे पहले चौपाल लगाई। गांव के लोगों से बात की। इसके बाद हरचंदपुर ब्लॉक के प्यारेपुर और हरचंदपुर में पहुंचकर ग्रामीणों से बात की।
स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त मिलने पर संतोष जताया। उन्होंने लोधवामऊ, रसेहता, गढ़ी खास में भी पहुंचकर कोरोना के कहर की थाह ली। सभी गांवों में उन्होंने ग्रामीणों से बात करके कोरोना न न घबराने और जांच कराने की अपील की।

मास्क के प्रयोग के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के लाभ के बारे में भी ग्रामीणों को बताया। इस मौके पर एसडीएम महराजगंज सविता यादव, सहायक निबंधक सहकारिता आरएस सेंगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed