{"_id":"5dd976888ebc3e54f4463002","slug":"aditi-singh-recepion-at-punjab-raibaraily-news-lko4938732153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत नहीं, रिश्तों की डोर थामकर पंजाब पहुंची अदिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासत नहीं, रिश्तों की डोर थामकर पंजाब पहुंची अदिति
विज्ञापन
पंजाब प्रांत में हुए रिसेप्शन कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की सदर विधायक अदिति सिंह और कांग्रेस ?
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। विरासत में राजनीतिक सौगात मिली। सदर विधायक का पद संभाला। आगे बढ़ने की बारी आई तो राजनीतिक सत्ता संभालने के साथ ही रिश्तों की डोर थामी और पंजाब प्रांत तक अपनी धमक जमाई।
पंजाब प्रांत के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी के साथ ब्याह रचाने के बाद यूपी के रायबरेली की सदर विधायक अदिति सिंह अपनी ससुराल पहुंचीं तो वहां आयोजित रिसेप्शन में परिवारीजन ही नहीं, बल्कि कांग्रेसियों और दूसरी पार्टी के लोगों ने भी हाथोंहाथ लिया। किसी ने बधाई दी तो किसी ने स्वागत-सत्कार किया।
सदर विधानसभा क्षेत्र से पांच बार लगातार विधायक रहे अखिलेश सिंह ने अपने जीवन में ही बेटी अदिति सिंह को राजनीतिक विरासत सौंप दी थी। पिता की सीट को अपना चुनाव क्षेत्र चुनकर सदर विधायक बनीं अदिति सिंह के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी अखिलेश सिंह ने पहले ही कर ली थी। अपने सामने ही पंजाब प्रांत के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी के साथ सगाई कर दी थी।
विज्ञापन
यह बात अलग है कि शादी तक पिता के सांसें नहीं चल सकीं। 21 नवंबर को दिल्ली में धूमधाम से अदिति सिंह संग अंगद का ब्याह हुआ, जिसमें यूपी और पंजाब की सियासी शख्सियतें इस बात की गवाह बनीं। शनिवार को पंजाब के नवांशहर में अदिति और अंगद का रिसेप्शन हुआ। हर किसी ने वर वधू को आशीर्वाद दिया।