फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Action

12 अवैध कोयला भट्ठियों पर चला बुलडोजर

Thu, 05 May 2022 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Action
अवैध कोयला भटि्ठयों को हटाता बुलडोजर। - फोटो : RAIBARAILY
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को 12 अवैध कोयला भट्ठियों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त करा दिया गया। इनके संचालन से प्रदूषण बढ़ रहा था।
विज्ञापन

नोटिस देने के बाद भी भट्ठियों को बंद नहीं किया गया था। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। अधिकारियों का दावा है कि दोबारा भट्ठियों का संचालन कराया गया तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। ये कोयला भट्ठियां बिना इजाजत के काफी समय से चल रही थीं।
विज्ञापन

डलमऊ के दीनशगंज, पखरौली गांव में बिना परमीशन के कोयला भट्ठियां चल रही थीं। नोटिस देने के बाद भी संचालकों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा था।
मामले की जानकारी होने पर तहसील प्रशासन ने कार्रवाई कराने की रणनीति तैयार की। उपजिलाधिकारी डलमऊ आशीष मिश्रा की अगुवाई में पुलिस बल बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचा और 12 अवैध कोयला भट्ठियों को ढहा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि पखरौली गांव में अरविंद अग्रवाल की तीन, रहमतुल्लाह और प्रवीण सोनकर की ओर से संयुक्त रूप से संचालित कराई जा रही दो, बाबूलाल की दो, मो.कलाम की तीन, दीनगंज में शमशुल की ओर से संचालित दो भट्ठियों को ढहाया गया। एसडीएम का कहना है कि कोयला भट्ठियों के संचालन से पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed