फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Action

तीन डॉक्टर समेत चार गैरहाजिर, हर जगह गंदगी ही गंदगी

Thu, 28 Apr 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Action
रायबरेली। एसीएमओ ने बुधवार को अस्पतालों को निरीक्षण किया। इस दौरान बुधवार को भी तीन डॉक्टर समेत चार लोग निरीक्षण में गैरहाजिर मिले। अस्पतालों में गंदगी मिली।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाएं भी बदहाल मिलीं। सभी 14 अस्पतालों के प्रभारियों व अधीक्षकों को खामियों दुरुस्त कराने के आदेश दिए गए हैं। गैरहाजिर डॉक्टरों का वेतन रोकते हुए जवाब-तलब किया गया है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. खालिद रिजवान ने बुधवार को अस्पतालों का निरीक्षण किया। हरचंदपुर सीएचसी में डॉ. दिव्या चौबे, डॉ. मीना गुप्ता व वार्ड ब्वॉय धीरेंद्र कुमार गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी रहवां में डॉ. राजीव अस्पताल में नहीं मिले। संबंधित चिकित्सकों व वार्ड ब्वॉय का वेतन रोकते हुए जवाब तलब किया गया है।
हरदोई, घुरौना, नरेथुआ, सीवन, महराजगंज, शिवगढ़, देहली, सेहंगो, कुर्री सुदौली व बछरावां के अस्पतालों को चेक किया। सभी जगह गंदगी का अंबार मिला। प्रभारियों व अधीक्षकों को व्यवस्था में सुधार लाने के आदेश दिए।

रहवां में मरीजों को घड़े का पानी व बताशा मिल रहा
एसीएमओ डॉ. खालिद रिजवान को रहवां पीएचसी में व्यवस्था अच्छी मिली। गर्मी में अस्पताल आने वाले मरीजों के लिए घड़े के पानी की व्यवस्था की गई है। साथ ही खाने के लिए बताशा भी रखवाया गया है। इस व्यवस्था को देखकर एसीएमओ ने पीएचसी प्रभारी व स्टाफ की सराहना की। साथ ही अन्य प्रभारियों को भी मरीजों के लिए ऐसी ही व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed