{"_id":"6255be5b7c388d04644bd5a5","slug":"action-raibaraily-news-lko62585109","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य से कम ड्यूटी करने पर 13 चालकों व 19 परिचालकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य से कम ड्यूटी करने पर 13 चालकों व 19 परिचालकों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। नियमित चालकों व परिचालकों पर काम में लापरवाही बरतने पर शिकंजा कस गया है। मंगलवार को रोडवेज परिसर हुई समीक्षा बैठक में लक्ष्य के सापेक्ष काम न करने पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने 13 चालकों व 19 परिचालकों को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। एआरएम के कड़े रुख से कर्मचारियों में हड़कंप है।
परिवहन निगम में नियमानुसार बसों का प्रतिमाह कम से कम चार हजार किलोमीटर संचालन तय है। इससे कम संचालन होने पर चालक व परिचालक की लापरवाही मानी जाती है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अक्षय कुमार ने समीक्षा की तो 13 चालकों व 19 परिचालकों का काम लक्ष्य से काफी कम मिला। एआरएम ने संबंधित 32 नियमित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।
एआरएम ने नियमित चालक महंगूराम, लक्ष्मण प्रसाद, गुलाब चंद्र, जयप्रकाश, विनोद कुमार, सीता बिहारी शुक्ला, अमित सिंह, अजय, संतोष कुमार, राम बहादुर, राजेंद्र बहादुर यादव व राज कुमार सिंह को नोटिस जारी की है।
विज्ञापन
वहीं नियमित परिचालक सौरभ गौतम, शिवशंकर तिवारी, राजेश कुमार सिंह, महेश कुमार त्रिपाठी, अरुण प्रताप सिंह, सद्दाम हुसैन, दुर्गा प्रसाद, विनोद कुमार सिंह, अजय कुमार, गया प्रसाद, सुरेश कुमार, निधि शुक्ला, सत्य प्रकाश, नरेंद्र बहादुर, शिव कुमार यादव, श्याम चौधरी, अजय कुमार अवस्थी, चंद्रपाल व फूल सेन को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इससे कर्मचारियों में हड़कंप है।
नियमानुसार प्रति माह बसों का संचालन कम से कम चार हजार किलोमीटर करना होता है। समीक्षा में खराब प्रगति मिलने पर 13 चालकों व 19 परिचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जवाब आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- अक्षय कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक