{"_id":"6255bd837f0e471f993d1304","slug":"action-raibaraily-news-lko6258309121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा मंडी में पकड़ी गई बड़ी बिजली चोरी, कराई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा मंडी में पकड़ी गई बड़ी बिजली चोरी, कराई एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (रायबरेली)। पॉवर कॉरपोरेशन की ओर से विशेष जांच अभियान के तहत मंगलवार को विभाग के अफसरों ने कस्बे के सराफा मंडी में बड़ी बिजली चोरी पकड़ी। जिसमें आरोपी 6 किलो वाट के कामर्शियल कनेक्शन पर मीटर बाईपास कर बिजली चोरी कर रहा था।
अधिकारियों ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिशासी अधिकारी दीपक कुमार, एसडीओ सूर्य प्रताप सिंह व जेई मुलायम यादव ने सराफा मंडी में जांच अभियान के दौरान राधेकिशन को कामर्शियल कनेक्शन पर मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते हुए पकड़ लिया।
जबकि अभियान के अंतर्गत सुआखेड़ा गांव में बकाया भुगतान के न होने पर काटे गए कनेक्शन को जोड़कर बिजली चोरी कर रहे चार लोगों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। जिनमें छेदीलाल, देशराज, कंधई व सुंदरलाल शामिल है।
विज्ञापन
जेई मुलायम सिंह यादव ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। अधिशासी अभियंता दीपक कुमार ने कहा कि यह अभियान जारी रहेगा बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कराया जाएगा।