फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Action

जनता की शिकायतों की अनदेखी पर तीन थानेदार को फटकार

Thu, 07 Apr 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Action
रायबरेली। पुलिस लाइंस सभागार में बुधवार देर रात अपराध समीक्षा बैठक हुई। इसमें जनता की शिकायतों की अनदेखी करने वाले तीन थानेदारों को एसपी ने फटकार लगाई।
विज्ञापन

वहीं लूूट की घटनाओं का खुलासा करने में नाकाम दो थानेदारों को अल्टीमेटम भी दिया गया। एसपी श्लोक कुमार के सख्त तेवर देखकर थानेदारों में हड़कंप मच गया। एसपी ने साफ शब्दों में कहा कि कार्य के प्रति किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

करीब चार घंटे तक चली बैठक में एसपी का पूरा फोकस अपराध नियंत्रण पर रहा। समीक्षा में सामने आया कि बछरावां, गुरुबख्शगंज और शिवगढ़ थानेदार जनता की शिकायतों की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यानी पीड़ित थाने लेकर शिकायत पहुंचते हैैं तो उनकी समस्या का निस्तारण नहीं किया जाता। थानेदार मामले को दबाने की कोशिश करते हैं। इस पर न्याय पाने के लिए लोग पुलिस कार्यालय पहुंचते हैं।
इसके अलावा समीक्षा में पाया गया कि सरेनी थाना क्षेत्र में सराफा व्यवसायी और उसके बेटे को धमकाकर बदमाशों ने चार लाख की लूट की। पुलिस बदमाशों को अब तक नहीं पकड़ पाई।
गदागंज थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक युवक की बाइक लूट ली। थानेदार की ढिलाई से बदमाश नहीं पकड़े जा सके हैं। एसपी ने इन थानेदारों को फटकार लगाई और बदमाशों को पकड़कर घटनाओं का खुलासा करने के निर्देश दिए।
अपराध समीक्षा बैठक के दौरान एसपी ने सभी थानेदारों को टास्क सौंपकर कार्य करने की जिम्मेदारी दी। कुछ ऐसे थानेदार रहे, जिनका काम विवेचनाओं के निस्तारण में फिसड्डी रहा। एसपी ने कहा कि जनता की शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाए। महिला संबंधित घटनाओं को गंभीरता से लिया जाए।

प्रदेश सरकार की ओर से मिशन शक्ति अभियान शुरू कराया गया है। इसको लेकर क्षेत्र में प्रसार-प्रचार कराया जाए। ढिलाई किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, सीओ सदर वंदना सिंह, सीओ लालगंज महिपाल पाठक के अलावा अन्य सीओ व थानेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed