फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   action

दिल्ली नहीं जाऊंगा, परिवहन मंत्री से बात कर लो, दो परिचालक सस्पेंड

Sun, 27 Feb 2022 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
action
रायबरेली। विधानसभा चुनाव में ज्यादातर बसें लग जाने के कारण यात्रियों की संख्या बढ़ने पर परिचालकों को दिल्ली मार्ग पर रोडवेज की बस ले जाने के निर्देश दिए गए, लेकिन परिचालकों ने मनमानी करते हुए तय मार्ग पर बसों का संचालन नहीं किया।
विज्ञापन

महिला अधिकारी से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए परिचालकों ने दिल्ली रूट पर जाने से इंकार करने के साथ ही परिवहन मंत्री से बात करने तक की चेतावनी दे दी।
विज्ञापन

अधिकारियों के साथ अभद्र भाषा के प्रयोग के साथ ही आदेशों की अवहेलना में दो रेगुलर परिचालकों को शनिवार को निलंबित कर दिया गया है। इससे मनमानी करने वाले परिचालकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अक्षय कुमार ने बताया कि निगम की ज्यादातर बसें विधानसभा चुनाव में लग गईं हैं। उपलब्ध बसों के सहारे यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।
24 फरवरी को दिल्ली मार्ग के लिए यात्रियों की संख्या अधिक होने पर परिचालकों को कौशांबी मार्ग पर बसों का संचालन करने के आदेश दिए थे। परिचालक अशोक कुमार और श्याम चौधरी ने आदेशों की अवहेलना करने के साथ ही अधिकारियों से अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

परिचालकों ने कौशांबी स्टेशन पर महिला अधिकारी से भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया और परिवहन अधिकारी से बात करने की चेतावनी दी। मामले में मनमानी करने के कारण दोनों ही रेगुलर परिचालकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दोनों परिचालकों के खिलाफ जांच भी शुरू करा दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed