फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Action

सौरभ स्वीट्स में अवैध तरीके से रखे मिले 52 गैस सिलेंडर, दस्तावेज न दिखा सके

Sun, 25 Jul 2021 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
Action
सौरभ स्वीट्स पर तैनात पुलिस बल। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। एसडीएम सदर ने राजस्व टीम के साथ रविवार को पुलिस लाइंस चौराहे से कुछ दूर स्थित सौरभ स्वीट्स में छापा मारकर अवैध तरीके से रखे गैस सिलेंडर पकड़े।
विज्ञापन

टीम ने मौके से 52 सिलेंडर बरामद किए। इसमें से 29 भरे व 23 सिलेंडर थे। कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर दुकान संचालक कोई दस्तावेज भी नहीं दिखा सका। मामले में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

रविवार दोपहर पुलिस से एसडीएम सदर अंशिका दीक्षित को सूचना मिली कि सौरभ स्वीट्स में अवैध तरीके से गैस सिलेंडरों का भंडारण किया गया है। इससे रिहायशी इलाके में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम ने लेखपाल बाल्हेश्वर त्रिवेदी, देवेश त्रिपाठी, शिवराज चौहान की अगुवाई में छापा मारा। इस दौरान दुकान से 52 सिलेंडर बरामद किए गए। मौके पर संचालक सिलेंडर रखने के कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया।
जानकारी पर पूर्ति विभाग के अधिकारी भी पहुंचे। जांच में पता चला कि अखंड प्रताप की एजेंसी से भारी संख्या में गैस सिलेंडरों को खरीदा जा रहा था। एजेंसी मालिक भी किस वजह से अवैध तरीके से भंडारण करा रहा था।
इसकी जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम का कहना है कि अवैध तरीके से गैस सिलेंडरों का भंडारण किया गया था। मामले में सौरभ स्वीट्स के संचालक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैैं। बरामद गैस सिलेंडरों को सीज कर दिया गया है।
चौकी इंचार्ज की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
सौरभ स्वीट्स पर छापामारी के बाद इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। एसडीएम सदर का कहना है कि इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज की सूचना पर सौरभ स्वीट्स छापा मारकर सिलेंडर बरामद किए गए।
सवाल उठता है कि दुकान पर काफी समय से अवैध तरीके से गैस सिलेंडरों का भंडारण किया जा रहा था। अब चौकी इंचार्ज ने प्रकरण की सूचना एसडीएम को दी। उन्होंने इसकी सूचना पहले क्यों नहीं दी। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हैं।

विभाग बताए, कितने सिलेंडर रखना चाहिए
सौरभ स्वीट्स के संचालक रामविशाल अवस्थी का कहना है कि विभाग बताए कि कितने गैस सिलेंडर रखना चाहिए। गैस सिलेंडर रखने का कोई मानक तय नहीं किया गया था और न ही विभागीय अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी थी। बेवजह मामले में उन्हें फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed