फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Action

वसूली में लालगंज कोतवाल और सुस्ती में मुंशी समेत दो सस्पेंड

Tue, 06 Jul 2021 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
Action
रायबरेली-सतांव। 50 हजार रुपये मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद मंगलवार को एसपी श्लोक कुमार ने लालगंज के कोतवाल अरुण कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार की रात गुरुबख्शगंज थाने के निरीक्षण के दौरान मनमानी मिलने पर थाने की मुंशी समेत दो लोगों को एसपी ने निलंबित कर दिया है। इससे थाने के मनमाने सिपाहियों और दरोगाओं में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

लालगंज के कोतवाल अरुण कुमार सिंह का रुपये मांगने का एक ऑडियो गत सोमवार को वायरल हो गया था, जिसमें प्रभारी निरीक्षक किसी से पचास हजार रुपये मांगने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑडियो वायरल होते ही पुलिस अधीक्षक ने गंभीर रुख अपनाते हुए एएसपी को जांच सौंप दी। एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव की जांच में कोतवाल दोषी मिले। जिसके बाद एसपी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया।
एसपी ने सोमवार की रात अचानक गुरुबख्शगंज थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी को मुख्य आरक्षी तफूज अहमद और आरक्षी अजय चौधरी न तो वर्दी में और न ही ड्यूटी पर मुस्तैद मिले। कप्तान ने दोनों को निलंबित कर दिया।

एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि लालगंज कोतवाल दोषी पाए गए हैं, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान गुरुबख्शगंज थाने में कार्यों के प्रति लापरवाही मिलने पर मुंशी समेत दो लोगों को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed